उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना:- इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गयी है जिसका लक्ष्य है कि राज्य में पिछले कई वर्षो से जो लोग अपना घर छोड़कर दुसरे स्टेट में रोजगार की तलाश में जा रहे है उसको रोका जा सके और उनको उत्तराखंड में ही बेहतर रोजगार और एक अच्छा जीवन स्तर इस योजना के माध्यम से प्रदान किया जा सके | इसलिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया है जिसके तहत सरकार राज्य के गरीब व बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान करेगी और नए रोजगार को संचालित करने के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था भी सरकार करेगी ताकि राज्य की बढ़ती बेरोजगारी को अधितकम कम किया सके |
Uttarakhand Mukhyamantri Swarojgar Yojana
और जब लोगो को अपने राज्य में ही रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा तो वे अन्यत्र स्थान पर प्रवास नही करेंगे | इसके साथ ही इस योजना के आ जाने से राज्य में युवा उद्यमी भी सामने आयेगे और राज्य की अर्थव्यवस्था में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा | इस योजना के लिए क्या पात्रता नियम है व आप कैसे आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते है उसकी सारी जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएँगे |
स्वरोजगार योजना के लाभ
इस योजना से आप मुर्गीपालन , होटल व्यवसाय, केटरिंग बिज़नस, फूट क्राफ्ट, डाईंग प्लांट इत्यादि जैसे कार्यो के लिए इस योजना के माध्यम से सरकार युवाओं को ऋण प्रदान करेगी |
स्वरोजगार योजना के लिए जरुरी पात्रता शर्ते
इस योजना में आवेदन करने से पहले आप निम्नलिखित शर्तो को जरुर पढ़े और बाद में ही आवेदन करे ताकि आपका आवेदन पत्र निरस्त ना हो |
आवेदन कर्ता उत्तराखंड का मूल निवासी होना चाहिए क्योकि राज्य के बाहर से आकर बसने वाले नागरिको को इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा |
इस योजना का लाभ केवल उन्हें व्यक्तियों को दिया जाएगा जो गरीबी रेखा से नीचे का जीवन यापन करते हो और खुद का कोई नया रोजगार शुरू करना चाहते हो और इसके लिए उनको अपने व्यापार की पूरी डिटेल ऋण लेते समय बतानी होगी |
इस योजना में लिए आवेदन कर्ताओ का जिला स्तरीय समिति के पास इंटरव्यू देना होगा और इस चयन प्रक्रिया से गुजरने पर ही उनके आवेदन स्वीकार किया जायेंगे |
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में आवेदन कर्ताओ के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट आवश्यक रूप से होने चाहिए
आवेदन कर्ता के पास भारत की किसी भी बैंक में खुद के नाम से खाता होना चाहिए क्योकि सरकार के द्वारा भेजी जाने वाली रकम सीधे बैंक खाते में ही आएगी
आवेदन कर्ता के परिवार के आय का प्रमाण पत्र
राशन कार्ड,
वोटर आईडी कार्ड,
पहचान पत्र,
पेन कार्ड, इत्यादि
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?
उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ लेने के लिए आपको सम्बंधित विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://doiuk.org/ पर विजिट करना होगा | इस वेबसाइट पर आने के बाद आपको इस योजना से सम्बंधित आवेदन पत्र मिल जाएगा | आप उस आवेदन पत्र को भरकर तथा मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट क स्केन करके अटेच करे जिसके बाद फार्म को सबमिट कर दे और विभागीय सत्यापन के बाद आपको इसके सफलतापूर्वक पंजीयन की सूचना आपके द्वारा दी गयी ईमेल या फ़ोन नंबर पर कर दी जायेगी |
राजस्थान जन आधार कार्ड योजना ऑनलाइन पंजीकरण | Rajasthan Jan Aadhaar Card 2024 | Apply Online Rajasthan Jan Aadhaar Card | Citizen Enrollment in Jan Aadhaar Card Yojana | Rajasthan Jan Aadhaar Card Portal | janaadhaar.rajasthan.gov.in|
राजस्थान जन आधार कार्ड पंजीकरण 2024:- दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप को राजस्थान जन आधार कार्ड योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे जन आधार कार्ड के लिये आवेदन कैसे करे, दस्तावेज, पात्रता आदि प्रदान करने जा रहे है, अतः इस पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़े | इस जनाधार कार्ड का शुभारम्भ राजस्थान सरकार ने कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इसकी शुरुआत की है राजस्थान के नागरिको का पुराने फ्लेगशिप भामाशाह कार्ड को जन आधार कार्ड से बदला जाएगा ताकि राज्य की सारी योजनाओं के लाभ नागरिको को जन आधार कार्ड के जरिये पहुँचाया जा सके हालांकि जन आधार कार्ड में कुछ नए बदलाव किये जायेंगे |
राजस्थान जन आधारकार्ड योजना 2024– Rajasthan Jan Aadhaar Card
राजस्थान जनाधार कार्ड को बनवाने के लिए सरकार ने जन आधार कार्ड पोर्टल भी शुरू कर दिया है जिससे राजस्थान का कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के इस जन आधार कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन कर पायेगा | जन आधार कार्ड के माध्यम से सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक यूनिक नंबर व पहचान देगा व आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है कि जन आधार कार्ड को किस तरह बनवा सकता है और इसको बनवाने के लिए कौनसे जुरुरी डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ेगी और इसके लिए राजस्थान सरकार ने क्या जरूरी पात्रता शर्ते रखी है ?
राजस्थान जन आधार कार्ड योजना का उद्देश्य
इस कार्ड को बनवाने से ये एक तरह से सबके लिए पहचान पत्र का भी काम करेगा व इसके अलावा राशन कार्ड की जगह भी इसको इस्तेमाल किया जा सकेगा कुल मिलकर बात ये है कि सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड के बहुत से उपयोग होंगे व बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस जन आधार कार्ड का होना जरूरी होगा इसीलिये सरकार ने इस कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया को आसान रखा है ताकि किसी भी नागरिक को इस कार्ड को बनवाने में ज्यादा समस्या का सामना ना करना पड़े |
Rajasthan Jan Aadhar Card के लाभ
जन आधार बनवाने पर सरकार और नागरिको के बीच एक विश्वास बनेगा और हर कार्य में पारदर्शिता आयेगी जिससे राज्य में भ्रष्ट्राचार में भी कमी होगी | राज्य की सरकार ने इस जन आधार कार्ड पंजीकरण योजना को चलने के लिए लगभग 15 करोड़ का बजट सम्बंधित विभाग को दिया है जिसका
इस योजना के ज़रिये सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता आएगी |
इस योजना के माध्यम से राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को ख़त्म किया जा सकेगा |
राजस्थान जन आधार कार्ड योजना से सही लाभार्थी का चयन करना आसान हो जायेगा.
राज्य के 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी लोग इस योजना का फायदा उठा सकते है |
राजस्थान जन आधार कार्ड के लिए जरूरी पात्रता व दस्तावेज
आवेदक मूल रूप से राजस्थान का निवासी होना चाहिए
आवेदक का राशन कार्ड
आवेदक का आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज़ फोटो व मोबाइल नंबर इत्यादि |
जन आधार कार्ड योजना 2024 राजस्थान के लिए आवेदन कैसे करें ?
इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको सरकार द्वारा जारी ऑफिसियल वेबसाइट https://janaadhaar.rajasthan.gov.in/content/raj/janaadhaar/en/home.html पर विजिट करना होगा जिसके बाद आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर “जन आधार एनरोलमेंट” का आप्शन मिलेगा इस पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपको “नागरिक पंजीयन” का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने पर आपके सामने इस कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन पत्र आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा व उसमे माँगी गयी सारी जानकारी को भरकर इस आवेदन पत्र को सबमिट कर दे
राजस्थान जन आधार कार्ड से जुडी महतवपूर्ण बाते
इसके जन आधार कार्ड में एक क्यूआर कोड का प्रयोग किया जाएगा जिससे कि इसमें नागरिको का सारा डाटा सुरक्षित रहेगा और इससे हैकिंग जैसे समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी क्योकि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आम नागरिको का डाटा चुराकर उसका गलत प्रयोग कर रहे है सरकार की कोशिश है कि जन आधार कार्ड में लगे क्युआर कोड में सेव डाटा को किसी भी तरीके से अन्य लोगो के द्वारा प्राप्त नहीं किया जा सके और सरकार की इस पहल से साइबर क्राइम जैसे मामलो में भी कमी देखने को मिलेगी |
सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.
राजस्थान बेरोजगार भत्ता:- राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के लिए यह योजना शुरू की गयी है जिसके तहत युवावो को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है इस योजना में लडको को 3000 रूपये महिना और लडकियों को 3500 रूपये महिना बेरोजगारी भत्ता सरकार के द्वारा दिया जाता है बेरोजगारों को यह भत्ता मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत दिया जाता है जिसे सरकार ने फ़रवरी 2019 में शुरू किया था सरकार का मानना है की युवा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भी काफी समय तक नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा के तयारी में लगे रहते है और उसके बाद भी युवाओ को भी कई बार नौकरी नहीं मिल पाती है जिसकी वजह से वे आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन के शिकार हो जाते है और कई बार आताम्हात्या तक हालात पहुच जाते है ऐसे युवावो को आर्थिक सहयता दी जा सके इसी उद्देश्य के साथ यह योजना शुरू की गयी थी इस योजना में Transjendars को भी 3500 रूपये बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है
Rajasthan Berojgari Bhatta Yojana
राजस्थान बेरोजगार भत्ता
राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना के लिए आवेदनकर्ताओ की योग्यता व् अन्य शर्ते
लडको की उम्र 21 से 30 साल के बीच होना अनिवार्य है जबकि लडकियों 35 साल तक इस योजना का लाभ ले सकती और अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के भी युवा व युवतिया दोनों ही 35 साल तक बेरोजगारी भत्ता ले सकते है
बेरोजगारी भत्ते के लिए एक परिवार से दो ही लड़के या लडकिय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है
बेरोजगारी भत्ता केवल दो साल तक ही दिया जायेगा
और यदि आवेदनकर्ता बेरोजगार किसी अन्य स्कूल, कॉलेज या संसथान से छात्रवृति प्राप्त करता है तो वह इस योजना के लिए आवेदन का पात्र नहीं समझा जायेगा
इस योजना के लिए आवेदनकर्ताओ के पास स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है
यदि कोई युवा व् युवती स्नातक के बाद भी आगे की पढाई जारी रखता है तो वो इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे
यदि आवेदन करता किसी भी संस्था में कार्यरत है या खुद का कोई लघु व्यवसाय भी करते है तो भी वे आवेदन के पात्र नहीं समझे जायेंगे
राजस्थान बेरोजगार भत्ता योजना आवेदन करने के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट चाहिए
मूल निवास प्रमाण पत्र
परिवार की मुखिया का आय प्रमाण पत्र
आवेदनकर्ता की 10,12, व स्नातक के मार्कशीट
बैंक पासबुक
जाती प्रमाण पत्र { सामान्य छात्र छत्राओ के लिए नहीं }
राशन कार्ड , भामाशाह कार्ड इत्यादी
बेरोजगार आवेदानकर्ता का आधार कार्ड जो बैंक अकाउंट से सलिंग्न हो
राजस्थान बेरोजगार भत्ता के लिए ऑनलाइन आवेदन केसे करे
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आप राजस्थान सरकार की
यहाँ होम पेज पर ही आपको “ apply for unemployment “ का आप्शन मिल जायेगा
फिर यहाँ पर आपको SSO ID बनानी होगी उसके बाद यहाँ पंजीयन करने का आप्शन आएगा जिस पर क्लिक करने पर से आपको अपनी आईडी से लॉग इन करना है यहाँ पर आपको योजना का आवेदन फॉर्म मिलेगा जिसे ओपन करके उसमे अपनी डॉक्यूमेंट सम्बंधित सारी जानकारी भर दीजिये और आवेदन पत्र को सबमिट करवा दीजिये
उसके बाद सम्बंधित विभाग आपके द्वारा भरी गयी जानकारी को सत्यापित करेगा तथा आपका आवेदन पत्र यदि स्वीकार कर लिया जाता है तो आपको ईमेल या आपके फ़ोन पर सूचित कर दिया जायेगा.
बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ऑनलाइन आवेदन | Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Apply | बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पंजीकरण | MKUY In Hindi
कन्या उत्थान योजना 2024:- इस योजना को बिहार की राज्य सरकार के द्वारा अपने स्टेट की बालिकाओ के कल्याण के लिए चलाया जा रहा है जो कि राज्य की कन्याओं के लिए चलाई जा रही अब तक की सबसे लाभकारी योजनाओं में से एक है राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के आर्थिक रूप से पिछड़े हुए नागरिको के लिए इस योजना की शुरुआत की है.
Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
ताकि बालिकाओं के जीवन स्तर में भी सुधार किया जा सके और वो समाज में अपनी एक भूमिका निभाए इसीलिये राज्य सरकार ने बिहार की कन्याओ के लिए इस इस योजना की शुरुआत की है जिसके तहत राज्य की लडकियों को उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने तक समय समय पर आर्थिक सहयोग भेजा जायेगा ताकि बालिकाओ के शैक्षिक स्तर में वृद्धी हो सके |
इस योजना को राज्य की गरीब परिवार की बेटियों को आर्थिक सहयोग दिलाने के लिए शुरू किया गया था | इस योजना में सरकार बालिकाओ को जन्म से लेकर उनकी सिक्षा दीक्षा पूरी होने तक कुल मिलकर 54 हजार की धन राशि भेजेगी व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 1.50 करोड़ लडकियों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा |
सरकार ने ये योजना इसलिए भी शुरू की है ताकि राज्य में होने वाले बाल विवाह की प्रथा को इस योजना के माध्यम से कम किया जा सके क्योकि इस योजना के लाभ की राशि केवल अविवाहिता लडकियों को ही प्रदान की जाएगी |
इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार द्वारा 54100 आर्थिक सहायता किस्तों में दी जाएगी. बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2020 के तहत सबसे पहले जब लड़की के ज़न्म लेने पर 2000 रूपये की धनराशि लड़की के माता पिता के बैंक खाते में ट्रान्सफर कर दिए जायेगे. इसके बाद लड़की का टीकाकरण होने पर 1000 रूपये की राशी दी जाएगी. फिर अगली क़िस्त लड़की के 1 वर्ष का होने पर 2000 रूपये उसके माता के बैंक खाते में ट्रान्सफर किये जायेगे. इस बाद जब लड़की इंटर पास करती है तो उसे 10000 रूपये की धनराशि दी जाती है तथा स्नातक पास करने के बाद 25000 रूपये की धनराशी दी जाएगी.
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट http://edudbt.bih.nic.in/ पर विजिट करना होगा इस वेबसाइट के होम पेज पर जाते ही आपको कन्या उत्थान योजना का आवेदन पत्र मिल जाएगा | आवेदन पत्र में मांगी गयी सारी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, आधार संख्या व दस्तावेज संबंधी सारी जानकारी को भरकर तथा मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अटेच करे और आवेदन पत्र को सबमिट कर दे और आपका पंजीयन सफलतापूर्वक हो जाएगा इसके बाद आपके दस्तावेजो की विभागीय जांच होगी और आपको इसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से कर दी जायेगी.
राजस्थान प्रसूति सहायता योजना:- राजस्थान सरकार द्वारा जारी प्रसूति सहायता योजना गरीब महिलाओ को आर्थिक सहयोग देने के लिए शुरू की गयी है इस योजना में में महिलाओ को पुत्री के जनम की समय 21000 रूपये की प्रोत्साहन राशि और पुत्र के जनम के समय 20000 की सहयोग राशि दी जाती है इस योजना को राजस्थान के श्रम विभाग द्वारा चलाया जा रहा है इस योजना की शुरआत 2015 में की गयी थी प्रारंभ में यह योजना केवल महिलाओं के ही थी केवल महिला ही अपने नाम से इस योजना के लिए आवेदन कर सकती थी लेकिन बाद में इस योजना में संसोधन किया गया जिसके अनुसार किसी पुरुष को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता बशर्ते पुरुष का लेबर कार्ड बना हुआ होना चाहिए उसके बाद उसे पुरुष की पत्नी को अलग से इस योजना के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा क्योकि योजना के लिए पंजीयनकरता की पत्नी को इसका लाभ स्वत: ही मिल जायेगा उन्हें बाद प्रसव की तारीख के 90 दिन के अन्दर अन्दर जहा पर प्रसव कराया गया है वहा का प्रमाण पत्र दिखाना होगा और योजना की राशि उनके द्वरा दी गए बैंक खाते में डीबीटी के द्वारा विभाग द्वारा सभी डॉक्यूमेंट सत्यापित करने के बाद पंहुचा जायेगी.
Rajasthan Prasuti Sahayata Yojana
महिलाओ को भरना है ये फॉर्म मिलेंगे 21 हजार रु प्रसूति सहायता योजना
प्रसूति सहायता योजना
प्रसूति सहायता योजना के लिए आवेदन करने से पहले शर्ते जरुर देखे
प्रसूति सहायता योजना की राशि अधिकतम दो संतान तक ही दी जाएगी, उसके बाद योजना के लिए पंजीकृत महिला व श्रमिक मजदूर की पत्नी को प्रसूति सहायता योजना से सहायता नहीं मिलेगी
प्रसव कराते समय महिला की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए
घर पर या अन्य किसी दाई के पास प्रसव करने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा .आवेदन करता को योजना की सहायता राशी लेने के लिए किसी अस्पताल में ही प्रसव करना होगा
प्रसव के द्वारा अनुमानित निर्धारित तारीख से लगभग 6 सप्ताह पहले इस योजना के लिए पंजीयन करना होगा तभी इस योजना का लाभ मिल पायेगा
यदि आवेदन करता के योजना के लिए आवेदन करने से पहले ही 2 बच्चे है तो उस दशा में उसे योजना का पात्र नहीं समझा जाएगा और आवेदन करने से पहले यदि 1 बच्चा या बच्ची है तो केवल 1 प्रसव के लिए ही सहयोग राशि दी जाएगी
प्रसूति सहायता योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
जहा पर महिला का प्रसव हुआ है उसी अस्पताल द्वारा जारी बच्चे का जनम प्रमाण पत्र
महिला का ममता कार्ड
अस्पताल का डेलिवरी डिस्चार्ज प्रमाण पत्र
आवेदन करता के बैंक खाते की डिटेल
पासपोर्ट साइज़ फोटो
महिला का भामाशाह कार्ड
आधार कार्ड जो बैंक खाते से जुड़ा हुआ हो
प्रसव करने वाली महिला का आयु प्रमाण पत्र
परिचय पत्र या राशन कार्ड
प्रसूति सहायता योजना के लिए आवेदन कैसे करें
योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट http://labour.rajasthan.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा
वेबसाइट पर जाने के बाद आपको प्रसूति सहायता योजना के आप्शन पर क्लिक करना होगा उसके बाद आपको योजाओ से संबधित पेज ओपन हो जायेगा वहा पर इस योजना के लिए आवेदन पत्र होगा जिसमे आप अपना नाम , स्थायी पता , उम्र , स्कैन की गयी फोटोग्राफ , आधार संख्या , पिता या पति का नाम और भी अन्य दस्तावेजो से सम्बंधित पूछी गयी अन्य सभी जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करे
योजना से सम्बंधित आपको किसी प्रकार की समस्या आने पर ऑफिसियल वेबसाइट पर ही आपको contact us के नाम से आप्शन उस पर क्लिक करने के बाद वहां हेल्प डेस्क के नंबर खुल जायेंगे जहा पर आप कॉल करके अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है
मध्यप्रदेश भूलेख खसरा खतौनी | भूलेख खसरा खतौनी नक्शा ऑनलाइन मध्य प्रदेश | MP BHULEKH (LAND RECORDS) | MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha in Hindi | MP भूलेख | MP Online Land Records | mpbhuabhilekh.nic.in
मध्यप्रदेश भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें:- दोस्तों आज के इस आर्टिकल को पढने के बाद आपको अपना भूलेख चेक करने के लिए किसी भी ऑफिस में जाकर आवेदन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम आपको बताने जा रहे है कि आप किस प्रकार अपने घर से ही मध्यप्रदेश भूलेख खसरा खतौनी इत्यादि के डॉक्यूमेंट को बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते है क्योंकि राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश के नागरिको की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जमीनों के भूलेख व खसरा और खतोनी जैसे डॉक्यूमेंट को अपने ऑनलाइन वेब पोर्टल पर अपलोड कर दिया है जिसकी वजह से उनके लिए भूलेख चेक करना पहले की तुलना में कई गुना ज्यादा सरल हो गया है |
जब तक आपके पास अपनी जमीन के भूलेख नहीं होते है आप अपनी जमीन पर अपना मालिकाना हक नही जता सकते क्योंकि भूलेख में जमीन पर जिस स्वामी का नाम होता है जमीन उसी व्यक्ति की मानी जायेगी और फिर आपकी जमीन पर कोई भी कानूनी रूप से कब्जा नहीं कर पायेगा | पिछले कुछ सालो में भू-माफिया की वजह से आम नागरिको की जगहों पर बहुत ही ज्यादा अवैध कब्जे हो रहे थे कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग गरीबो को डरा धमकाकर उनकी जमीने हथियाने के प्रयास करते | इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आप मध्य प्रदेश की जमाबंदी, खसरा खतौनी नकल, जमीन का नक्शा व् अन्य कई सुविधाएं ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे |
गरीबो को भूलेखके सम्बन्ध में उचित ज्ञान ना होने के कारण भू-माफिया उनकी जमीने हड़प लेता था लेकिन अब सारे डॉक्यूमेंट ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने भूलेख देख पायेगा और भूलेख के दम पर कोई भी नागरिक जमीन पर अवैध कब्जा करने वालो पर अदालत में मुकदमा दायर करा सकता है अत: इस द्रष्टि से देखा जाए तो भूलेखबहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसकी मदद से आप अपनी जमीन पर स्वामित्व का दावा कर सकते है |
मध्यप्रदेश भूलेख खसरा खतोनी को ऑनलाइन करने का उद्देश्य
अब से पहले लोगो को अपने भूलेख को हासिल करने के लिए न जाने कितनी बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे जिसकी वजह से लोग बहुत ही ज्यादा परेशान होते थे और उनको इस सन्दर्भ में बहुत सी समस्याओं से गुजरना पड़ता था यहाँ तक कि कई बार तो उनको अपने भूलेख प्राप्त करने के एवज में सरकारी लिपिकों को रिश्वत तक देनी पड़ती थी एक तो गरीब नागरिको के पास ऐसे ही पैसे की कमी होती है उपर से उन्हें अपनी ही जमीनों के दस्तावेजो को देखने के लिए रिश्वत देनी पड़े तो यह प्रशासन के लिए बहुत ही शर्मनाक विषय है इन्ही सब बातो को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन को भूलेख के डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन वेब पोर्टल पर अपलोड करना पडा |
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना:- राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश में इस योजना को प्रारंभ किया गया है जिसका लक्ष्य है राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करना | इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य के सभी कारीगरों व मजदूरों के लिए परम्परागत विकास व स्वरोजगार को विकसित करने के काम में सहयोग करेगी जिसके लिए सरकार राज्य के सभी दरजी, लोहार, सुनार, कुम्हार, हलवाई, मोची, बढाई, टोकरी बुनने वाले लोगो के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में इनकी कला को प्रोतिसाहित करने व इनमे और सुधार लाने के लिए इनको 6 दिन की विशेष ट्रेनिंग देगी जिससे कि ये अपने काम में पूर्णत: कुशलता प्राप्त कर लेंगे |
Uttar Pradesh Vishwakarma Sharm Samman Yojana
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से राज्य में लघु उद्योगों की स्थापना के लिए दस लाख रूपये तक का ऋण प्रदान करेगी जिसके लिए सरकार ने सभी विभागीय तैयारियां कर ली है | सरकार का लक्ष्य है कि प्रतिवर्ष इस योजना से 15000 लोगो को रोजगार दिया जाए ताकि राज्य की बेरोजगारी को जल्द से जल्द ख़तम किया जा सके |
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभ व विशेषताए
इस योजना में कारीगरों की 6 दिनों तक चलने वाली कौशल प्रसिक्षण में ट्रेनिंग के साथ मजदूरों के खाने, पीने और रहने की सारी व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की जायेगी |
इस योजना के पात्र लाभार्थियों को उनकी ट्रेनिंग पूरी होने के बाद में उनके व्यवसाय को सुलभ बनाने के लिए उन्हें नव तकनीक युक्त टूल किट भी उपलब्ध करवाई जायेगी |
इस योजना के लिए मजदूरों को दी जाने वाली ट्रेनिंग तहसील या जिला स्तर पर होगी व लघू उद्यम विभाग के दिशा निर्देशों में प्रसिक्षण शिविर रखा जाएगा |
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन के लिए पात्रता संबंधी शर्ते
योजना में आवेदन करने वाला व्यक्ति मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला होना चाहिए क्योकि बाहर से आकर यूपी में बसने वाले नागरिक को इस योजना के लाभ का पात्र नहीं समझा जाएगा |
इस योजना से लाभ लेने वाला नागरिक पिछले दो सालो की अवधि में किसी अन्य ऐसे योजना से लाभान्वित नहीं हुआ हो |
आवेदन करता बालिग़ होना चाहिए जिसके लिए उसे आयु प्रमाण पत्र भी देना होगा |
आवेदक के माता- पिता में से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए |
आवेदन करता नागरिक सरकार को किसी भी रूप में कर का भुगतान करने वाला नहीं होना चाहिए |
इस योजना में एक परिवार में से कोई एक ही सदस्य अर्थात पति या पत्नी दोनों में से कोई एक ही व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन का पात्र माना जाएगा |
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
आपके पास बैंक खाता होना चाहिए क्योकि यदि आप कोई नया व्यसाय शुरू करने के लिए इस योजना के लिए ऋण लेना चाहते है तो उसकी राशि डीबीटी के द्वारा सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जायेगी |
आवेदक के पास अनिवार्य रूप से आधार कार्ड होना चाहिये और वो उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ होना अनिवार्य है |
-यदि कोई व्यापार शुरू करना चाहते है तो उसकी पूरी रूपरेखा व मॉडल इत्यादि की डिटेल |
-पहचान पात्र,
वोटर आईडी कार्ड,
राशन कार्ड,
पेन कार्ड,
पासपोर्ट साइज़ फोटो ग्राफ,
मोबाइल नंबर इत्यादि |
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का विवरण
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आवेदन करनी की प्रक्रिया
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको उद्यम एवम उद्योग प्रोत्साहन निदेशालय की ऑफिसियल वेबसाइट http://diupmsme.upsdc.gov.in/ पर विजिट करना होगा | यहाँ आने पर होम पेज पर ही आपको “लोग इन “ का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद “नवीन उपयोगकर्ता पंजीयन” का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करते ही आपको उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का आवेदन पत्र मिलेगा जिसको ओपन करके आप इसमें मांगी गयी सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, आधार और अन्य जानकारी भरकर आवेदन पत्र को सबमिट कर दीजिए और आपका पंजीयन इस योजना के लिए हो जाएगा जिसकी सूचना आपको ई मेल के द्वारा कर दी जायेगी |
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना ऑनलाइन आवेदन | UP Bal Shramik Vidya Yojana Apply | Mukhyamantri Bal Shramik Vidya Scheme Form
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2024:- इस योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशो में यूपी के श्रम विभाग द्वारा की गयी है ताकि उत्तर प्रदेश के श्रमिको के बच्चो को भी शिक्षा प्राप्त हो सके क्योकि आर्थिक रूप से पिछड़े हुए कुछ लोगो के पास अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देनें के लिए प्रयाप्त धन नहीं होता इसलिए वो अपने बालक बालिकाओं को पढ़ा पाने में असमर्थ होते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ने इस योजना को हाल ही में लांच किया है.
Mukhyamantri Bal Shramik Vidya Yojana
जिसके अन्दर गरीब व जरुरात्म्दं श्रमिको के बच्चो को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग सरकार परदान करेगी ताकि वो भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने में समर्थ हो और भविष्य संवार सके व राज्य में शिक्षा के स्तर में भी वृद्धी हो, और हम आज आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के बारे में पूरी जानकारी दे रहे है कि इस योजना में श्रमिको के बच्चो को क्या क्या लाभ मिलने वाले है और इसके लिए क्या जरूरी पात्रता संबंधी मापदंड सरकार ने तय किये है इसलिए कृपया करके पूरा लेख ध्यानपूर्वक पढ़े |
दोस्तों जैसा की हम जानते है की भारत जैसे बड़े देश में बहुत बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग और उन सबमे शिक्षा की बहुत कमी है इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने 12 जून 2020 विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की गरीब और बेसहारा मजदूर वर्ग के बच्चो के लिए बाल श्रमिक योजना का शुभारम्भ वीडियो कांफ्रेस के जरिये शुरुआत की |
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री बाल श्रमिक योजना की पूरी और सही जानकारी देंगे |
बाल श्रमिक योजना गरीब और बेसहारा उन सभी बच्चो के लिए योजना है जो अपने और अपने परिवार के भरन-पोषण के लिए मजदूरी करते है जिनसे उनका और उनके परिवार का गुजारा चलता है इस लिए योगी सरकार ने इसे गरीब परिवार के बच्चो को शिक्षा देने और उनके परिवार का गुजारा करने के लिए इस योजना को चलाया है जिसने गरीब बच्चो को शिक्षा के साथ बालक और बालिका को क्रमश: 1000 और 1200 रूपये प्रत्येक देने की घोषणा की है जिससे की उन सभी बालको को शिक्षा प्राप्त हो सके और घर चलाने का पैसा भी आराम से मिल सके |
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना का लाभ क्या है ?
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना से मिलें वाले लाभ
इस योजना से उत्तर प्रदेश की गरीब और बेसहारा बालक और बालिकाओं को शिक्षित और जागरूक बनाना है जिससे गरीब कुछ हद तक ऊपर उठ सके यह योजना नई है और अभी इसका प्रथम चरण शुरू होने वाला है जिसमे सरकार ने प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के 57 जिलों को चुना है और उनमे 2000 बालक और बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा जिससे भरण-पोषण के साथ पढाई का भी मौका मिल सके आर्थिक रूप से गरीब बच्चो को शिक्षा मिल सके और जीवन निर्वाह के लिए प्रति महिना 1000 रूपये की आर्थिक मदद भी मिल जाती है |
इस योजना में लडको को हर महीने में शिक्षा में खर्च प्रदान करने के लिए एक हजार रूपये की वितीय सहायता प्रदान की जायेगी जबकि बालिकाओ को इस योजना के तहत हर माह सरकार 1200 रूपये मदद सीधे उनके खातो में भेजेगी |
वहीं इस योजना में पंजीकृत श्रमिको के बच्चो को, वो बच्चे जो क्लास 8, 9 या 10 की शिक्षा ले रहे है उन्हें हर यूपी सरकार हर महीने अपने राजकोष से छ हजार रूपये की अतिरिक्त सहायता भेजेगी ताकि वो अपने शिक्षा के स्तर को बेहतर कर सके और अपने लिए कोई भी अध्ध्यन सामग्री खरीदने में उन्हें किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े |
विशेष:- इस योजना में अगर कोई बालक या बालिका कक्षा 8,9 और 10 पास करता है तो उसे 1000 रूपये के अतिरिक्त 6000 की वार्षिक विशेष राशी भी प्रदान की जाती है.
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना को शुरू करने का लक्ष्य
श्रमिक लोग जो नियमित मजदूरी करके कमाते है वो अपने जीवन में अपने लिए रोटी की व्यवस्था भी बड़ी मुश्किल से कर पाते है और ऐसे लोगो के लिए अपने बच्चो को पढ़ा पाना बहुत मुश्किल होता | श्रमिको के कई बालको को तो बचपन में ही मजदूरी करते देखा जा सकता तो सरकार बाल मजदूरी को समाप्त करके उन्हें शिक्षा प्रदान करवायेगी ताकि निम्न वर्ग के बच्चो को शिक्षा का अधिकार प्राप्त हो सके और आने वाले समय में वो भी एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश सेवा में अपना योगदान देने के काबिल बन सके |
Uttar Pradesh Mukhyamantri Bal Shramik Vidya Yojana 2024 Highlights
योजना का नाम
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा
लाभार्थी
राज्य के बाल श्रमिक
उद्देश्य
आर्थिक सहायता प्रदान करना
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
इस योजान में आवेदन करने के लिए अभी नागरिको को थोडा इन्तजार करना पड़ेगा क्योकि सरकारं ने इस योजना के लिए आवेदन पत्र लेना अभी तक शुरू नहीं किया है और ना ही इसके लिए आधिकारिक तौर पर कोई ऑनलाइन वेब पोर्टल शुरू हुआ है इसके सम्बन्ध में जैसे ही कोई लेटेस्ट अपडेट आती है तो हम आपको हमारे इससे आर्टिकल में माध्यम से सूचना कर देंगे इसके लिए आप हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करके नोटीफिकेसन बेल को दबाकर रखे |
NOTE:- इस योजना की शुरुआत भी ही हुई है और कोरोना जैसी महामारी की वजह से अभी तक स्कूल खुले नही है इस वजह से अभी इसके फॉर्म भरने शुरू नही किये गये है जल्दी ही फॉर्म भरने शुरू होंगे तो आपको सुचना दे दी जाएगी |
सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी पात्रता व लाभ | LIC Kanyadan Policy Scheme Apply | कन्यादान पॉलिसी पंजीकरण | Kanyadan Policy Form |
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी 2024:- एलआईसी कन्यादान पालिसी की शुरुआत भारत की लिमिटेड कम्पनी लाइफ इन्स्योरेंस कोर्पोरेट के द्वारा की गयी है जिसका लक्ष्य है देश की बेटियों की शादी के लिए एक पालिसी सबको प्रदान करना जिससे कि किसी भी मिडिल क्लास या गरीब परिवार के पिता को अपनी पुत्री का विवाह करने में ज्यादा आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़े और उनकी बेटियों की शादी आसानी से हो जाये |
LIC Kanyadan Policy
एलआईसी कन्यादान पालिसी के अंतर्गत कोई भी सामान्य नागरिक रोजाना की एक छोटी रकम बचाकर इस पालिसी का हिस्सेदार बन सकता है वैसे तो इस पालिसी का प्रीमियम भरने रकम पिता और पुत्री की आयु के अनुसार अलग अलग हो सकती है लेकिन सामन्यतया महीने के 3600 रूपये का भुगतान इस पालिसी का लाभ लेने के लिए आपको करना होता है जिसके अन्दर पालिसी पूरी होने कर आपको 27 लाख रूपये इस कम्पनी के द्वारा बेटी की शादी के समय दिए जायेंगे इस प्लान के अन्दर आपको 22 साल तक प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है |
LIC Kanyadan Policy Scheme 2024
आप इस पोलिसी प्लान को 13 से 25 साल तक के लिए ले सकते है. एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के तहत आप जिस टर्म का चुनाव करते है उसके 3 साल कम तक ही प्रीमियम का भुगतान करना होगा | इस प्लान में कोई भी व्यक्ति कम से कम 1 लाख रूपये तक का बीमा ले सकता है | आज हम आप को अपने इस लेख के माध्यम से एलआईसी कन्यादान पॉलिसी से जुड़ी सभी जानकारिया जैसे आवेदन कैसे करे, पोलिसी के लिए किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इस के लिए पात्रता क्या क्या है, आदि की सम्पूर्ण जानकारी हम आप को देगे. अंत: इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े.
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी
इस पालिसी कोई आप अपनी आवश्यकतानुसार 13 से लेकर 25 साल तक के लिए लिया जा सकता है | एलआईसी कन्यादान पालिसी में कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी की शादी के लिए अपनी आय के अनुसार कम से कम 1 लाख तक की पालिसी करवा सकता है |
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी की नयी अपडेट
पुत्री की शादी के लिए बनाई गयी इस पालिसी के लिए पुत्री की उम्र कम से कम एक साल होनी चाहिए और पिता की उम्र 18 से लेकर 50 साल के बीच होनी चाहिए, इसलिए जिस समय पालिसी ले जाती है बेटी की उम्र के अनुसार प्रीमियम की रकम कम या ज्यादा हो सकती है |
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी से जुड़े कुछ विशेष बाते
किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह एक अच्छीं योजनां है जिसमे वह नियमित रूप से थोड़ी थोड़ी बचत करके अपनी बेटी के शादी के लिए रूपये इकठ्ठा कर सकता है |
जो भी व्यकित इस योजना में निवेश करता है उसे अपनी बेटी के शादी के समय किसी से ब्याज पर कर्ज नहीं लेना पड़ता है और समय आने पर उसके लिए एकमुशत धन की व्यवस्था हो जाती है |
इस पालिसी को लेने वाले व्यक्ति की यदि आकस्मिक म्रत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को इस पालिसी में निवेश करने की जरुरत नहीं रहती है और पच्चीस साल पालिसी के पूरे होने पर उसके नॉमिनी को 27 लाख रूपये दिए जायेंगे |
इसके बीमाधारक की म्रत्यु हो जाने पर उसके परिवार को तुरंत बिना किसी देरी के पांच लाख रूपये का भुगतान किया जाता है
यदि बीमाधारक की किसी सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है तो उसके परिवार को दस लाख रूपये की वित्तीय सहायता इस योजना के अंतर्गत प्रदान किये जायेंगे |
जीवन बीमा निगम कन्यादान पॉलिसी स्कीम2024
एल आई सी कन्यादान पॉलिसी स्कीम के तहत इस पोलिसी को लेने के लिए पिता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिये तथा बेटी की न्यूनतम आयु 1 वर्ष होनी चाहिए | इस प्लान की अवधि 25 साल की होती है. इस पोलिसी पिता और पुत्री की अलग अलग आयु के हिसाब से भी मिल सकती है. बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समय सीमा कम कर दी जाएगी. येदी कोई व्यक्ति इस पोलिसी में ज्यादा प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है तो वह इस पोलिसी प्लान में सामिल होकर इस स्कीम का लाभ ले सकता है.
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के अनेक प्लान
कोई भी व्यकित रोजाना के 75 रूपये बचाता तो 25 साल बाद उसे अपनी पुत्री की शादी के विवाह के लिए 14 लाख रूपये मिलेंगे |
यदि कोई रोजाना के 251 रूपये बचाएगा तो 25 साल बाद उसे 51 लाख रूपये मिलेंगे
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी लेने के लिए जुरूरी दस्तावेज व पात्रता
राशन कार्ड
आधार कार्ड,
पहचान पत्र,
जन्म प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र
पॉलिसी की अवधि 13 से 25 साल
आवेदक की प्रवेश आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म
पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर इत्यादि |
एलआई सी कन्यादान पॉलिसी 2024 के लाभ
इस पोलिसी के तहत येदी बीमाधारक की किसी कारण वश मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को पोलिसी के तहत तुरंत 5 लाख रूपये दिए जायेगे |
कन्यादान पॉलिसी के तहत पालिसी धारक को मिलने वाला मृत्यु लाभ वार्षिक किस्तों में दिया जायेगा. जो पालिसी धारक की मृत्यु होने के बाद उसके परिवार की आर्थिक जरुरतो को पूरा करता है.
इस योजना में बीमाधारक को हर साल एलआईसी द्वारा घोषित किए गए बोनस का लाभ भी मिलता रहेगा.
यदि बीमाधारक की मृत्यु किसी कारण वश एक्सीडेंट में जाती है तो उसके परिवार को 10 लाख रूपये दिए जायेगे |
येदी कोई व्यक्ति 75 रूपये प्रतिदिन के जमा करता है तो उसे 25 साल के बाद उसकी बेटी के विवाह के समय 11 लाख रूपये का भुगतान किया जायेगा |
अगर कोई व्यक्ति 251 रूपये दिन के हिसाब से प्रीमियम जमा कराता है तो उसे 25 साल के बाद 51 लाख रूपये दिए जायेगे |
येदी किसी कारण वश बीमाधारक की मृत्यु 25 वर्ष की अवधि के बीच में हो जाती है. तो उसे मूल बीमा राशि का 10 % मृत्यु के बर्ष से हर साल परिपक्वता की तारिक तक दिए जायेगे |
इस पोलिसी के तहत कोई भी व्यक्ति रोज के 75 रूपये बचा कर अपनी बेटी की शादी के लिए 11 लाख रूपये पा सकता है.
एलआईसी कन्यादान पॉलिसी के लिए आवेदन कैसे करे ?
आप LIC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.licindia.in/Products/InsurancePlan/jeevan-rakshak/rec.aspx पर इसके आवेदन सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है या फिर आप नजदीकी LIC ऑफिस जाकर वहां से भी इस पालिसी के लिए आवेदन पत्र लेकर आवेदन कर सकते है प्रीमियम की रकम आपके खाते में से हर महीने काट ली जायेगी |
किसान फार्म पॉन्ड योजना:- किसान फार्म पॉन्ड योजना के आ जाने से किसान अब पानी की किल्लत की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे इस योजना के माध्यम से किसानो को अपने खेतो में ही बरसात के पानी को संचित करने के लिए पॉन्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी ताकि किसान को कृषि कार्य में उपयोग के लिए पानी आसानी से मिल सके | इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार किसानो इस दो तरह के फार्म पॉन्ड बनाने के लिए आर्थिक सहयोग करेगी | एक तो कच्चा तालाब जहा पर लगभग 1200 घनमीटर तक पानी को एकत्रित किया जा सके और दूसरा ऐसा पॉन्ड किसान तैयार करे जिसमे वर्षा से आये पानी को उपयोग के लिए काफी लम्बे समय तक सहेजा जा सके.
Kisan Farm Pond Yojana
किसान फार्म पॉन्ड योजना
किसान फार्म पॉन्ड योजना के लिए जरुरी पात्रता
इस योजना का लाभ चाहने वाले किसानो के पास खुद की जमीन होने चाहिए जिस पर वे कृषि करते हो और कम से कम आधार हेक्टैयेर जमीन होनी चाहिए
योजना से मिलने वाली अनुदान राशी लेने के लिए फार्म पॉन्ड का आकार न्यूनतम 20*20*3 मीटर होना चाहिए
किसानो को खेत में फार्म पॉन्ड बनवाने के लिए अपने जमीन की जमाबंदी आवेदन के साथ दिखानी होगी
इसके अलावा आवेदन करने वाले किसान का आधार कार्ड, राशन कार्ड , बैंक अकाउंट नंबर, खेत का नक्शा , भामाशाह कार्ड, पहचान पत्र आदि की आवश्यकता रहेगी |
किसान फार्म पॉन्ड योजना के लिए आवेदन केसे और कहा से करें
किसान फार्म पॉन्ड योजना के लिए आवेदन करने हेतु आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेण्टर पर संपर्क करे जहां पर इसके लिए आपको आवेदन पत्र उपलब्ध करवा दिया जाएगा और उसे भरकर आपको सबंधित कृषि विभाग के कार्यालय में जमा करवाना होगा और आपको इसकी पुष्टि की रशीद भी वहां दे दी जाएगी
किसान फार्म पॉन्ड योजना से मिलने वाली सब्सिडी कितनी होगी
सभी वर्ग के किसानो को कच्चा तालाब बनवाने के लिए 52500 रूपये या पचास प्रतिशत, दोनों में से जो भी कम हो दिया जायेगा
और प्लास्टिक लाइनिंग कार्य के लिए अधिकतम 75000 रूपये तक देने का प्रावधान है
फव्वारा सयंत्र लगाना भी आवश्यक
सरकार ने एक गाइड लाइन जारी की है जिसके अनुसार जो भी किसान अपने खेत में पॉन्ड लगाने के लिए सब्सिडी लेना चाहेंगे उन सबको अपने खेतो में फव्वारा संयत्र लगवाना अनिवार्य होगा क्योकि फव्वारा संयत्र लगवाने पर ही ही सरकार फार्म पॉन्ड के लिए अनुदान राशी स्वीकृत करेगी | इसके साथ ही किसानो को फव्वारा संयंत्र लगवाने पर 13 हजार की सब्सिडी भी प्रदान की जायेगी
किसान फार्म पॉन्ड योजना शुरू करने का लक्ष्य
किसान फार्म पॉन्ड योजना शुरू करने से किसानो के पास हमेशा कृषि हेतु प्रयाप्त पानी का स्टॉक रहेगा यदि किसी वर्ष बरसात कम भी होती है तो किसानो को चिंता करने की आवश्यकता नहीं रहेगी अन्यथा किसान यदि अपने खेतो में पॉन्ड नहीं बनायेंगे तो बरसात नहीं होने की स्तिथी में किसानो को बाहर से पानी खरीदना पड़ेगा जिसकी लागत बहुत ज्यादा आएगी और किसान कर्ज तले दब जायेंगे और अगर सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलेगा तो उनकी फसल नस्ट हो जायेगी | लेकिन इस योजना के आ जाने से किसानो को अपने खेतो में ही बरसात के पानी को संचित करने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी प्रदान की जाएगी और किसान बिना पानी की चिंता के अधिक मात्रा में उत्पादन कर पायेंगे.