राशन कार्ड पर बदले नियमों से करोड़ों लोगों को सितंबर तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन

राशन कार्ड पर बदले नियमों से करोड़ों लोगों को सितंबर तक मिलता रहेगा मुफ्त राशन:- देश के खाद्य विभाग ने जनता के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करने वाली घोषणा की है जिसके तहत   देश के करोडो राशन कार्ड धारियों को इसका लाभ मिलेगा | दरअसल सरकार ने घोसणा की थी कि जिन राशन कार्ड धारियों का राशन कार्ड उनके आधार नंबर से लिंक नहीं होगा उनको राशन प्रदान नहीं किया जाएगा लेकिन अब देश में जो हालात चल रहे है उनको देखते हुए सरकार ने अपने नियमो में  बदलाव कर दिया है जिसके अनुसार राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा को सरकार ने बढाकर 30 सितम्बर 2021 तक कर दिया है अर्थात इतने समय तक जिन लोगो का आधार कार्ड , राशन कार्ड से लिंक नहीं है उन्हें भी राशन मिलता रहेगा |

government changed the rules on ration cards crores of people will benefit

सरकार की इस घोसणा से देश के गरीब तमगे के लोगो ने चैन की सांस ली है | केंद्र सरकार के द्वारा देश में कोरोना के कहर के चलते ये निर्णय लिया गया है ताकि लोगो को इस लोक डाउन में राशन पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े | इसके साथ ही भारत सरकार ने इस लोक डाउन के चलते जनता को तीन महीने तक का राशन मुफ्त देने के एलान किया है जिसका विवरण हम यहाँ दे रहे है

सरकार ने मुफ्त राशन की घोसणा

सरकार ने आधार लिंक करने के नियम में बदलाव के अलावा देश के लगभग साठ करोड़ से ज्यादा जनता को लोक डाउन के चलते हर महीने पांच किलो राशन मुफ्त बांटा है ताकि गरीब व दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक मंदी की वजह से भूखा नहीं रहना पड़े | सरकार ने जनता के लिए तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी कर रखे है है पहला गरीबी रेखा से ऊपर व दूसर बीपीएल अर्थात गरीबी रेखा से नीचे और तीसरा अत्यंत गरीब परिवारों के लिए तथा किस परिवार को कौनसा राशन कार्ड प्रदान किया जाएगा ये उनके परिवार की वार्षिक आमदनी के ऊपर निर्भर करेगा | लेकिन अब देश में चल रहे हालतों के अनुसार बीपील एवं अन्त्योदय वर्ग के राशन कार्ड धारको को सरकार की तरफ से अतिरिक्त राशन प्रदान किया जाएगा भले ही उनका आधार कार्ड, उनके राशन कार्ड से लिंक नहीं हो क्योकि सरकार ने इसकी  छूट की घोसणा पहले ही कर दी है |

एक देश तो एक ही राशन कार्ड स्कीम हुई जारी

इसके अलावा साकार ने एक देश एक राशन कार्ड स्कीम शुरू की है जिसके अनुसार समस्त भारतीय नागरिको के लिए पूरे भारत वर्ष में एक ही राशन कार्ड से देश की किसी भी सकारी राशन की दुकान से राशन लिया जा सकता है | और सरकार की ये योजना देश के लगभग 17 राज्यों में लागू की जा चुकी है और जल्द ही समस्त भारत में इसे लागू किया जायेगा ताकि अपना मूल निवास छोड़कर जाने वाले लोगो को कही और से राशन लेने में मुश्किलों का सामना ना करना पड़े |

आधार को राशन कार्ड से लिंक कैसे करे?

यदि आप ऑनलाइन अपना आधार कार्ड को राशन से लिंक करना चाहे तो www.uidai.gov.in    पर जाकर आसानी से आधार लिंक कर सकते है इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “ स्टार्ट नाऊ “ के आप्शन पर क्लिक करना है उसके बाद अपना पता भरने के बाद राशन कार्ड का चुनाव करना होगा और यहाँ पर मांगी गयी सारी जानकारी को भरकर सबमिट करना होगा उसके बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आपके आधार से लिंक होने की पुष्टी का सन्देश प्राप्त हो जाएगा |

सरकार ने राशन कार्ड से सम्बंधित मतवपूर्ण जानकारी साझा की

सरकार ने राशन कार्ड को लिंक करने के समय सीमा बढाने के साथ ही ये भी जानकारी साझा की है कि देश के लगभग बीस करोड़ से ज्यादा लोग अभी तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ चुके है और शेष बचे लोगो को सरकार ने इसके लिए अतिरिक्त समय दे ही दिया है जो की मजदूरों के लिए इस किल्लत के समय में किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ क्योकि यदि सरकार ये छूट नहीं देती तो श्रमिक वर्ग के लिए इस लोक डाउन में अपने व अपने परिवार के लिए खाद्य सामग्री जुटा पाना मुश्किल हो जाता |

हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2024 | ऑनलाइन आवेदन | दस्तावेज, लाभ, आवेदन फॉर्म | Pashu Kisan Credit Card Yojana in Hindi

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2024 | Haryana Pashu Kisan Credit Card Yojana 2024 | Farmer Credit Card Scheme For Animal Loan | Apply Online Pashu Kisan Credit Card 2024

हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2024:- पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा की गयी है जिसके तहत राज्य के वो किसान जो पशुपालन करते है उनको पशुओ के अच्छे पालन-पोषण के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा | इस योजना के अन्दर अलग पशुओ की प्रजाति की हिसाब से ऋण प्रदान किया जाएगा | सरकार ने यह योजना इसलिए शुरू की है ताकि राज्य की देखभाल लोग अच्छे से करे क्योकि कई बार ये देखने को मिलता है कि लोग आर्थिक तंगी से परेशान होकर या तो अपने पशुओ को बेच देता है या कुछ लोग चारे के लिए पर्याप्त राशि ना होने के कारन अपने जानवरों को सड़क पर ही चरने के लिए छोड़ देते है

जिससे कई बारे ये बेचारे मूकबधिर जानवर सड़क पर चलने वाले वाहनों के कारण भयंकर दुर्घटना का शिकार भी बन जाते है | इन्ही सब तथ्यों को मादेनाजर रखते हुए सरकार ने इस योजना का शुभ आरम्भ किया है जिससे राज्य के जानवरों को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी व पशुपालको को सस्ती दरो पर किसान क्रेडिट कार्ड के ऊपर ऋण दिया जाएगा.

Pashu Kisan Credit Card Yojana

Pashu Kisan Credit Card Yojana

May also  like:- हरियाणा सक्षम योजना

हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2024

आवेदन करने के लिए पात्रता सम्बंधित नियम

आवेदनकर्ता किसान हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए क्योकि दुसरे राज्य से आकर हरियाणा में बसने वाले किसानो को इस योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा |

कोई भी किसान जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते है या फिर पशु पालन करते है वो सभी इस योजना के लिए आवेदन कर पायेंगे |

आवेदन कर्ता किसान सरकार को किसी भी रूप में कर का भुगतान करने वाला नहीं होना चाहिए

भारत की किसी भी बैंक के द्वारा आवेदक को दिवालिया घोषित किया हुआ नहीं होना चाहिए

Also Read:- हरियाणा किसान मित्र योजना

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिलने वाले लाभ

इस योजना में अगर कोई किसान गाय पलता है तो उसे 40000 रूपये तक का ऋण इस योजना के माध्यम से मिल सकता है |

भैंस रखने वाले पशुपालक को 60 हजार रूपये तक का लोन देने का प्रावधान इस योजना में रखा गया है |

सूअर पालने वाले पशुपालको को 16 हजार रूपये तक का ऋण एक साल के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के द्वारा मिल जाएगा |

पशुपालको द्वारा लिया गया ऋण उन्हें एक साल के अन्दर लौटाने पड़ेगी जिसका समय आपके ऋण की प्रथम क़िस्त लेते ही शुरू हो जायेगी |

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की विशेषताए

इस योजना में सभी पशुपालको को 7% की दर से पशुओ के पालन के लिए ऋण प्रदान किया जाता है लेकिन अगर वो तय समय पर ऋण अदा करेंगे तो उनकी ब्याज दर घटाकर 3% कर दी जायेगी |

अगर एक से जायदा पशु रखकर किसी पशुपालक ने तीन लाख रूपये से ज्यादा की राशि का ऋण बैंक से ले लिया है तो उसे 12% की ब्याज दर से भुगतान करना पड़ेगा |

अगर कोई पशुपालक एक साल में अपने लिए गए ऋण की राशि ब्याज सहित नहीं चुकाता है तो उसे अगली बार इस योजना के तहत किसी भी पशु के लिए ऋण नहीं दिया जाएगा

कोई भी पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिना किसी गारंटी के 1.50 लाख रूपये का ऋण बैंक से ले पायेगा |

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना में काम आने वाले जरुरी दस्तावेज

आवेदन कर्ता का बैंक खाता पासबुक

आवेदन का आधार कार्ड जो कि उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ  हो |

-मूल निवास प्रमाण पत्र ,

वोटर आईडी कार्ड,

आय प्रमाण पत्र,

राशन कार्ड,

पासपोर्ट साइज़ फोटो,

पेन कार्ड इत्यादि |

Haryana Pashu Kisan Credit Card Yojana Highlights

योजना का नाम पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य सहायता प्रदान करना

पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2024 में आवेदन कैसे करे?

इस योजना का लाभ लेने के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा जिसके लिए नजदीकी बैंक जाकर इसका आवेदन पत्र प्राप्त करके उसमे मांगी गयी सभी जानकारी को भरने के बाद, सभे आवश्यक दस्तावेजो को संलिग्न करके बैंक में जमा करा दे उसके बाद आपके दस्तावेजो की विभागीय जांच होगी और आपको इसकी पुष्टीकरण के लिए फिर से बैंक में जाकर पता करना होगा | आपका आवेदन पत्र स्वीकार किया जाने के लगभग एक महीने के बाद आपका पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनकर तैयार हो जायेग जिसे आप बैंक से ही प्राप्त कर पायेंगे जबकि कुछ बैंक में ये डाक के माध्यम से आपके पास भेजा जाएगा |

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने चाहिए 24,000 रुपये, भारतीय किसान संघ ने की मांग,

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने चाहिए 24,000 रुपये:- किसानो ने सरकार से अपील की थे की देश में बढ़ते कोरोना के कहर के कारण उनकी आमदनी पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है और इसीलिये किसानो के नेता ने सरकार से मांग की है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि को छ हजार से बढाकर 24000 कर दी जाए ताकि देश की खाद्य सुरक्षा को बेहतर किया जा सके इसके अलावा किसानो ने ये भी विनती की है कि उनके द्वारा लिए सभी ऋण की किस्तों 2020 में माफ़ कर दिया जाये.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

क्या है किसान सम्मान निधि योजना

किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानो को हर साल छ हजार रूपये की राशी तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल से भेज दी जाती है ताकि किसान को कृषि कार्य में कोई समस्या ना आये और वो  अधिक उत्पादन करके देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान दे सके लेकिन हम देख रहे है की लगभग एक महीने से भी ज्यादा समय में देश में लगातार लोक डाउन चल रहा है और लगभग सभी लोगो पर इसका भरी प्रभाव पड़ रहा है किन्तु सबसे ज्यादा इससे किसान ही प्रभावित हो रहे है क्योकि काफी किसानो को खेती करने के लिए अपने घर से  बहुत दूर जाना पड़ता है लेकिन अब वो संभव ना होने की वजह से देश के अन्नदाता को ही आर्थिक तंगी का सामना करना  पड़ रहा है जिसके वजह से सरकार ने किसानो को दिए जाने वाली सहायता राशि को सालाना 24000 तक बढ़ने की सोच रही है जिससे किसानो को काफी राहत मिलेगी | इस योजना में लगभग 9 करोड़ से भी ज्यादा किसान पंजीकृत है  योजना की राशि बढ़ने के अलावा भी किसानो के दूसरी अन्य मांगे है जो निम्न लिखित है

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक शर्ते

इस योजना का लाभ लेने के लिए जरुरी है किसान इस योजना के अलावा सरकार से कोई अन्य प्रकार की पेंसन ना ले रहा हो

किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन करने वाला किसान किसी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए और वह सरकार को कर भुगतान करने वालो की लिस्ट में नहीं होना चाहिए अन्यथा वह इस योजना के लाभ का पात्र नहीं समझा जाएगा

किसान के पास खेती करने के लिए खुद की भूमि होनी चाहिए और उसके पास आधार कार्ड होना चाहिए जो उसके बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ हो यदि आपने किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/  पर जाकर आवेदन कर सकते है यहाँ पर आपको योजना से सम्बंधित अन्य सारी जानकारी भी मिल जायेगी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024

किसानो की सरकार से दरख्वास्त है कि किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट जो के अभी तीन लाख रूपये तक है उसे बढाकर दुगुनी कर दिया जाये और उसके पर चुकाने वाले ब्याज की राशी को 4% से घटाकर 1% ही कर दिया जाये क्योकि देश की अर्थव्यस्था बिगड़ चुकी है तो किसानो को अपने लिए गए ऋण के ऊपर ज्यादा दर से ब्याज की राशी चुकाना संभव नहीं हो पायेगा

इसके अलावा देश का किसान चाहता है की ग्रामीण इलाको में बिजली के बिल में भी सरकार छूट प्रदान करे

इसके अलावा ग्रामीण इलाको में सडको की हालत में सरकार सुधार करे जिससे गाँव के लोगो को परिवहन में किसी भी पारकर की समस्या ना आये इसके लिए सरकार से अनुरोध है कि पीएम ग्रामीण सड़क योजना का बजट बजट बढ़ाया जाए.

(रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन | यूपी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड | एप्लीकेशन फॉर्म | UP Birth Certificate Online Apply in Hindi

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन | UP Jaman Praman Patra Online Registration | यूपी जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड | Uttar Pradesh Birth Certificate In Hindi

यूपी जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2024:- उत्तर प्रदेश  सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है जिससे के नागरिको को तहसील व अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और राज्य के नागरिको के समय व धन की बचत होगी | अब उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने घर बैठे ही, सरकार द्वारा जारी वेब पोर्टल पर जाकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पायेगा |

Uttar Pradesh Birth Certificate

Uttar Pradesh Birth Certificate

खुशी की बात ये है कि जब जन्म प्रमाण पत्र बन जाएगा तो नागरिक इस वेब पोर्टल से ही प्रमाण पत्र को डाउन लोड भी कर पायेंगे ताकि राज्य के नागरिको को अपने डॉक्यूमेंट बनवाने में बिलकुल भी समस्या ना हो | जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही आवश्यक दस्तावेज है जो कि बहुत सी सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के साथ ही अन्य बहुत सी जगह काम आता है इसलिए यदि आपने अभी तक इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप भी नीचे बताई गयी प्रक्रिया का अनुसरण करके इस प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आवेदन कर सकते है |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट मे अपना नाम खोजें

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश के वे लोग जो ऑनलाइन ज़न्म प्रमाण पत्र बनाना चाहते है वे इस योजना के तहत अपने बचे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आप इ साथी उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. पहले जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगरपालिका के चकर लगाने पड़ते थे जिसमे लोगो का काफी समय बर्बाद हो जाता था. इसलिये सरकार ने लोगो की समस्या को ध्यान में रखते हुए इ साथी उत्तर प्रदेश पोर्टल की शुरुआत की है.

जिस पर आप उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित बहुत सारी ऑनलाइन सेवाओ का लाभ उठा सकते है. आप इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड भी कर सकते है । उत्तर प्रदेश में अब लगभग सभी सरकारी विभागों को इंटरनेट के माध्यम से जोड़ा गया है। जिससे आम जनता सभी सरकारी सेवाओ को अपने घर बेठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकती है.

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश भाग्य लक्ष्मी योजना

यूपी जन्म प्रमाण पत्र 2024 

सरकार ने इस इस प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन इस लिए भी किया है ताकि प्रमाण पत्र बनवाकर देने के बहाने जो गोरखधंधा चल रहा था उसे बंद किया जा सके और राज्य में भ्रष्टाचार कम हो और कोई भी आम नागरिक बिना किसी अधिकारी की अनुमति का इंतज़ार किये बगैर अपना प्रमाण पत्र एक तय समय में आसानी से बनवा कर इसका उपयोग ले सके

अन्यथा पहले यदि किसी व्यकित को तत्काल कोई प्रमाण पत्र की आवशयकता पड़ती तो कुछ एजेंट या बिचोलिये गरीब नागरिको से कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने मुह माँगी रकम वसूलते लेकिन अब सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होने की वजह से पूरा भ्रस्टाचार समाप्त हो जाएगा |

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

यदि कोई बच्चा विद्यालय में प्रवेश भी लेता है तो उसका पहले उसका जन्म प्रमाण पत्र माँगा जाता है

कोई भी नया डॉक्यूमेंट बनवाने जैसे आधार कार्ड, लाइसेंस इत्यादि में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है |

इसके अलावा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ यदि कोई लेने चाहे तो उसके लिए आवेदन करते समय भी इस प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है |

यूपी जन्म प्रमाण पत्र के दस्तावेज़ (पात्रता )

आपको किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखत दस्तावेजो की जरुरत पड़ेगी |

माता व पिता का आधार कार्ड

माता व पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र

बच्चे के माता-पिता की वोटर आईडी लिस्ट में नाम

राशन कार्ड

पासपोर्ट साइज़ फोटो व मोबाइल नंबर इत्यादि |

 Uttar Pradesh Birth Certificate Highlights

योजना का नाम यूपी जन्म प्रमाण पत्र
इनके द्वारा शुरू की गयी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य  के नागरिक
विभाग ई साथी उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx#

UP Birth Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

आपको बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट  http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx  पर विजिट करना होगा, इस वेब पोर्टल के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ आपको “पंजीकृत उपयोगकर्ता लोग इन” का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा उसमे माँगी सभी जानकारियों को सही सही भरकर आवेदन पत्र को सबमिट करे इसके बाद आपके द्वारा भरे गए फार्म की विभाग जांच करेगा और संलिग्न दस्तावेजो को सत्यापित करेगा उसके बाद आपको इसकी जानकारी आपके मोबाइल या ईमेल पर कर दी जायेगी और आप इसी वेबसाइट पर जाकर बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र डाउन लोड भी कर पायेंगे |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2024 ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | की जानिए पूरी प्रक्रिया हिंदी में

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान ऑनलाइन आवेदन | Pradhanmantri Garib Kalyan Rojgar Apply | Garib Kalyan Rojgar Form | गरीब कल्याण रोजगार योजना रजिस्ट्रेशन | मोदी गरीब रोजगार योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2024:- इस योजना की शुरुआत हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा की गयी है जिसमे गरीबो के कल्याण हेतु उनके लिए रोजगार देना सुनिश्चित किया जाएगा चूंकि हम सब जानते है कि समूचे विश्व में आयी कोरोना नाम की महामारी ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को भी झकझोर कर रख दिया है जिसका सबसे ज्यादा बुरा असर उन दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है जो दैनिंक आमदनी से कम कर खाते थे उनकी आय लगभग पूरी तरह ख़तम हो चुकी है इसलिए ऐसे लोगो के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान को चलाया गया है गरीबो की आर्थिक स्तिथी में सुधार लाया जा सके और इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर लोग रोजगार पाकर अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके |

Pradhanmantri Garib Kalyna Rojgar Abhiyan

Pradhanmantri Garib Kalyna Rojgar Abhiyan

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2024

इस योजना की शुरुआत 20 जून को वीडिओ  कांफ्रेंस के माध्यम से की गयी है जहाँ जिसमे मुख्य रूप से हमारे देश के पीएम व मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व बहुत से राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस योजना के लांच के समय मौजूद थे | इस योजन के उद्घाटन के समय बताया गया कि इस योजना के आ जाने से देश के ग्रामीण इलाको में रोजगार के विकल्प पैदा होंगे और ग्रामीण क्षेत्रो के विकास के लिए इस योजना में सामुदायिक केंद्र और आंगनबाडी जैसे केन्द्रों के विकास पर भी जोर दिया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान की पहुच हर जरूरतमंद व पात्र उम्मीदवार तक हो |

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

Pradhanmantri Garib Kalyan Rojgar Yojana

देश में लोकडाउन के चलते बहुत से प्रवासी मजदूर अपने गावो में लोट आए है, जिनसे उनके सामने रोज़गार की समस्या उत्पन हो गई है. भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों को रोज़गार प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत की है ताकि ग्रामीण क्षेत्रो के प्रवासी मजदूरों को लोकडाउन के दोरान रोज़गार प्रदान किया जा सके. सरकार ने इस अभियान के तहत 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक प्रवासी मजदूरों को रोज़गार देने के लिये इस अभियान को मिशन मोड में चलाया जाएगा।

हमारे देश की माननीय वित्तमंत्री सीतारमण का कहना है कि 125 दिनों के भीतर सरकार की सरकार की लगभग 25 योजनाओं को 116 जिलों तक पहुचने का लक्ष्य रखा गया है. इन सभी योजनाओं को सरकार ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ के तहत साथ लाएगी। सरकार इन सभी योजनो को 125 दिनों के भीतर सेचुरेशन लेवल पर लेकर जायगी. देश के जो भी प्रवासी मजदूर इन योजनो का लाभ उठाना चाहते है उन्हें इस योजना के तहत आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना

पीएम गरीब कल्याण रोजगार अभियान को शुरू करने का मुख्या उद्देश्य

हमरे देश में चले लम्बे लोक डाउन में बहुत से मजदूर जो दुसरे राज्यों में कम करके रोजगार प्राप्त करते थे वो सभी अपने राज्य में वापस आ गए थे जिसकी वजह से ऐसे प्रवासी मजदूरों का रोजगार का साधन समाप्त हो गया था और उन्हें अपने मूल स्थान पर आसानी से कोई रोजगार नहीं मिल रहा है ऐसे प्रवासी मजदूरों को सरकार इस योजना के माध्यम से रोजगार देगी जिसके लिए सरकार 125 दिनों तक मिसन मोड चलायेगी जिसका सीधा लाभ प्रवासी मजदूरों को मिलेगा | इस योजना में सरकार ने प्रवासी मजदूरों का भला करने के लिए 50 हजार करोड़ का बजट पास किया है ताकि राज्य का कोई भी गरीब भूखा ना रह जाए |

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री रोज़गार योजना

Pradhanmantri Garib Kalyna Rojgar Abhiyan Highlight  2024

अभियान का नाम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान
इनके द्वारा घोषणा की गयी देश की वित् मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा
इनके द्वारा शुरू की जाएगी देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा
लॉन्च की तारीक 20 जून सुबह 11 बजे
लाभार्थी देश के प्रवासी मजदूर
उद्देश्य रोजगार के अवसर प्रदान करना
योजना अवधि और समय 125 दिन

गरीब कल्याण रोजगार अभियान आवेदन हेतु जरूरी पात्रता

आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए |

आवेदक सरकार को कर भुगतान करने वाला ना हो |

आवेदक के नाम पर कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए

आवेदक के माता या पिता कोई भी सरकारी नौकरी में नही होने चाहिए _

आवेदक की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए |

गरीब कल्याण रोजगार अभियान में आवेदन करने हेतु जरूरे डॉक्यूमेंट

आवेदक के पास अनिवार्य रूप से आधार कार्ड होना चाहिए

मूल निवास प्रमाण पत्र ,

राशन कार्ड,

वोटर आईडी कार्ड

बैंक खाता पासबुक

पारिवारिक आय प्रमाण पत्र ,

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर इत्यादि |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना में राज्यों की सूची

क्रमांक संख्या राज्यों का नाम जिले आकांक्षात्मक जिले
1 बिहार 32 12
2 उत्तर प्रदेश 31 5
3 मध्य प्रदेश 24 4
4 राजस्थान 22 2
5 ओडिशा 4 1
6 झारखण्ड 3 3
कुल जिले 116 27

योजना में 25 कार्यो की सूची

25 कार्य और गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर करने का लक्ष्य निम्नलिखित तालिका में उल्लिखित है

क्रमांक संख्या कार्य / गतिविधि
1 सामुदायिक स्वच्छता केंद्र (CSC) का निर्माण
2 ग्राम पंचायत भवन का निर्माण
3 14 वें एफसी फंड के तहत काम करता है
4 राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का निर्माण
5 जल संरक्षण और कटाई का काम करता है
6 कुओं का निर्माण
7 वृक्षारोपण का काम करता है
8 बागवानी
9 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण
10 ग्रामीण आवास कार्यों का निर्माण
11 ग्रामीण कनेक्टिविटी का काम करता है
12 ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य करता है
13 खेत तालाबों का निर्माण
14 पशु शेड का निर्माण
15 पोल्ट्री शेड का निर्माण
16 बकरी शेड का निर्माण
17 वर्मी-कम्पोस्ट संरचनाओं का निर्माण
18 रेलवे
19 रुर्बन
20 पीएम कुसुम
21 भारत नेट
22 CAMPA का वृक्षारोपण
23 पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट
24 लाइवलीहुड के लिए केवीके प्रशिक्षण
25 जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) काम करता है

इन 12 मंत्रालयों/विभागों का संयुक्त अभियान

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय।
  • पंचायती राज मंत्रालय।
  • सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय।
  • खान मंत्रालय।
  • पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय।
  • पर्यावरण मंत्रालय।
  • रेलवे मंत्रालय।
  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय।
  • नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय।
  • सीमा सड़क विभाग।
  • दूरसंचार विभाग।
  • कृषि मंत्रालय।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान योजना के लिए आवेदन कैसे करे ?

क्योकि अभी हाल ही में सरकार ने इस योजना को शुरू किया है है इसलिए इस योजना के आवेदन पत्र लेना अभी शुरू नहीं हुआ है और ना ही सरकार ने इस सम्बन्ध में किसी ऑनलाइन वेब पोर्टल की शुरुआत की है इसलिए अभी इसके आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जा रहे है इसके सम्बन्ध में जैसे ही कोई सूचना आती है हम आपको सबसे पहले हमारे इसी आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे |

यह भी पढ़े:- प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल, Delhi Bhulekh Khasra Khatauni 2024 in Hindi

दिल्ली भूलेख ऑनलाइन खतौनी नकल | Delhi Bhulekh in Hindi | delhi bhulekh khatauni|delhi bhulekh online|delhi bhulekh | ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल | Delhi Bhulekh Khasra Khatauni In Hindi | दिल्ली भूलेख

दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल 2024:- केंद्र सरकार के राजस्व विभाग ने सभी भूमि मालिको ने नाम एक ही वेब पोर्टल पर अपलोड किये है ताकि जमीनों के सम्बन्ध में होने वाले विवाद को कम किया जा सके और जमीन के मालिको के नाम व इसका सारा विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहे.

Delhi Bhulekh Online Khasra Khatauni

Delhi Bhulekh Online Khasra Khatauni

जिससे कोई भी नागरिक जब चाहे अपनी जमीन के सम्बन्ध में पूरी जानकारी बिना राजस्व विभाग के दफ्तर में जाए ही पता कर सके, भू लेख पोर्टल पर यह जानकारी हमेशा उपलब्ध रहेगी जिससे कि जब भी किसी व्यक्ति को अपनी जमीन की पावती या भूलेख देखना होगा वो सीधे ही इस वेब पोर्टल पर जाकर सारे रिकॉर्ड आसानी से चेक कर पायेगा |

दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल

दोस्तों हमारे देश में डिजिटलकरण तेज़ी के साथ हो रहा है, वर्तमान में बढ़ रहे डिजिटलकरण के साथ दिल्ली सरकार ने भी अपने भूलेख ऑनलाइन कर दिए है, जिसके माध्यम से अब कोई भी वर्ष 2024 के लिए दिल्ली में अपने क्षेत्र में भूमि रिकॉर्ड के संबंध की जांच ऑनलाइन कर सकते है। इस पोस्ट के माध्यम से आज हम वर्ष 2024 के लिए दिल्ली Bhulekh Khasra Khatauni आदि के बारे में जानकारी देने वाले है. की किस प्रकार आप अपनी भूमि के रिकॉर्ड को ऑनलाइन देख सकते है. तो इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़े.

Delhi Bhulekh Khasra Khatauni 2024

दिल्ली भूलेख पोर्टल को संबंधित अधिकारियों द्वारा दिल्ली के पुरे क्षेत्र में पड़ी सभी जमीनों की पावती लेने के लिये विकसित किया गया है। पहले तो दिल्ली सरकार ने राज्य की सभी संपत्तियों की सभी पावती को हार्डकॉपी के रूप में रखा गया था, पर अब सभी रिकॉर्ड को एक सॉफ्ट कॉपी में रखा गया है, ताकि यह आम जनता के लिये एक पारदर्शी प्रक्रिया हो और दिल्ली भूलेख के रिकॉर्ड्स को कोई भी कभी भी कही से किसी भी समय किसी भी बिंदु पर एक्सेस कर सके.

दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी के लाभ

यहाँ पर हर किसी के रिकॉर्ड सुरक्षित रहते है और कागजात के किसी तरह के काटने फटने या पुराने हो जाने का भी कोई डर नही रहता है क्योकि यहाँ डाटा क्लाउड स्टोरेज में सेव रहता है

इस वेब पोर्टल के आ जाने से आप कहीं भी बैठकर अपनी भूलेख संबंधी सूचनाओं को देख सकते है उसके लिए आपको बार राजस्व विभाग के दफ्तर नहीं जाना पडेगा जिससे आपका पैसा व समय दोनों की बचत होगी |

यदि आपको अपने भूमी के लेख में जानकारी जोड़नी या हटानी है तो उसके लिए भी आपको कोई लम्बी चौड़ी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पडेगा | आप अपने भूलेखो को अपडेट भी घर बैठे ही कर पायेंगे |

ऑनलाइन वेब पोर्टल पर भू लेख दिखाकर ही आप किसी भी बैंक से खेती या अन्य कार्य हेतु ऋण भी प्राप्त कर सकते है |

दिल्ली भू –लेख क्या है ?

भू लेख का तात्पर्य है जमीन से जुडी जानकारी लिखित रूप में होना जिससे कोई व्यकित उस पर अपना मालिकाना हक़ जमा सके, भूलेख को अलग अलग नामो से पुकारा जाता है खेत का नक्शा, भूमि अभिलेख, जमीन का ब्योरा व जमीन की जमाबंदी, खसरा इत्यादि नामो से जाना जाता है यदि कोई ऑफलाइन अपने जमीन या खेत का विवरण पाना चाहे तो अपने स्थानीय पटवारी से संपर्क कर सकता है पटवारी के पास आपकी भूमि का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा |

दिल्ली भूलेख – भूमि के रिकॉर्ड को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया (Online ROR Report Delhi Bhulekh)

इसके लिए आपको सबसे पहले राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://doris.delhigovt.nic.in/menu.aspx   पर विजिट करना होगा | उसके बाद होम पेज के ऊपर आप जब जायेंगे तो आपको जिला वाइज लिस्ट भूलेख का आप्शन दिखाई देगा,

Delhi Bhulekh

Delhi Bhulekh

आपको इस आप्शन पर क्लिक करना है उसके दाहिनी तरफ रिकॉर्ड आप्शन का विकल्प मिलगा उस पर जब आप क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी जानकारी जैसे कि गाव, जिला इत्यादी की जानकरी भरनी होगी

Delhi Bhulekh

Delhi Bhulekh

उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा वो फिर आपको अपना वार्ड संख्या व ब्लाक उस लिस्ट में सर्च करना है फिर ये वेब पोर्टल आपको अपने वार्ड की सभी जमीनों के मालिको की लिस्ट दिखा देगा जिसमे यदि आपकी जमीन के भू लेख मौजूद है तो आप अपने नाम पर क्लिक करके उस भूलेख को डाउन करे और फिर उसका प्रिंट आउट निकल सकते है और उस जमीन पर अपना हक़ जाता सकते है और जहां कही भी इस भू लेख की आवश्यकता पड़े आप आसानी से इसे कहीं भी बैठकर कम्पूटर के माध्यम से प्राप्त कर सकते है

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन | पात्रता, एप्लीकेशन फॉर्म, | UP Rashtriya Paarivarik Labh Yojana in Hindi

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना:– उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के लोगो के लिए यह योजना शुरू की है जो की गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है| क्योकि इस योजना के तहत यदि किस भी नागिरक की युवा अवस्था में मौत हो जाती है तो सरकार उसके परिवार को इस योजना के अंतरगत आर्थिक सहायता प्रदान करेगी जिससे कि मृतक के परिवार जनों को घर के कमाने वाले नागरिक के चले जाने के भुखमरी का सामना न करना पड़े.

Uttar Pradesh Rashtriya Paarivarik Labh Yojana

Uttar Pradesh Rashtriya Paarivarik Labh Yojana

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

योजना में क्या क्या लाभ मिलेंगे

इस योजना के तहत सरकार मृतक के परिवार परिवार को 30000 रूपये की सहयोग राशी प्रदान करेगी

योजना के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

आवेदनकर्ता का अपना आय प्रमाण पत्र देना होगा क्योकि ये योजना केवल अत्यंत गरीब परिवारों के लिए है

आधार कार्ड जो बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ हो

घर के जिस कमाने वाले नागरिक की म्रत्यु हो जाती है उसका मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाना होगा तभी सरकार द्वारा मुवावजे की राशि उसके परिवार जानो को दी जायेगी

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए पंजीयन केसे करवाए

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक योजना का लाभ लेने के लिए समाज कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट  http://nfbs.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा

वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने लिखा मिलेगा “ पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करे “ आप उस लिंक पर करेंगे तो आपके सामने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसमे आपको सबसे पहले अपना फोटो अपलोड करना होगा ,फिर अपना नाम, लिंग, पिता या पति का नाम, पहचान पत्र का प्रकार, पहचान पत्र संख्या, पहचान पत्र की फोटो कॉपी अपलोड करनी होगी , सालाना आय , आय प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर,  बैंक खाता संख्या, आइफ़एससी कोड, मृतक का नाम , पता, मरने का कारण, आवेदन का मृतक से सम्बन्ध , म्रत्यु प्रमाण पत्र, मृतक की फोटो, मृतक का आय प्रमाण पत्र ये सारी जानकारी भरकर , मृतक की आयु प्रमाण पत्र ये सारी अपलोड करके आवेदन पत्र सबमिट करना होगा

आवेदन पत्र भरने से सम्बंधित महतवपूर्ण जानकारी

आवेदन करने वाले का बैंक खाता नंबर किसी राष्ट्रीय स्तर का ही होना चाहिए व किसी भी सहकारी बैंक का खाता इस वेबसाइट पर स्वीकार नहीं किया जाएगा

पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर तीन दिन के अन्दर अन्दर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवा कर वहां से रशीद लेनी होगी

केवल तहसील स्तर से जारी किया गया प्रमाण पत्र ही मान्य होगा अन्य कोई भी प्रमाण पत्र वेबसाइट पर स्वीकार नहीं किया जाएगा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन करने से पहले ये अवश्य पढ़े

यदि आवेदक शहरी पृष्ठभूमि से है तो योजना का लाभ लेने के लिए आवेदानकर्ता के परिवार की सालाना आय 56400 रूपये से अधिक नहीं होनी  चाहिए

यदि आवेदन कर्ता ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है तो उसके परिवार की वार्षिक आमदनी 46000 रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए नहीं तो वह इस योजना का पात्र नहीं समझा जाएगा

आवेदानकर्ता की उम्र 18 साल से ज्यादा और 60 साल से कम होनी चाहिए

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को शुरू करने का लक्ष्य

आम तौर पर देखा जाता है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगो के घर में कमाने वाले मुखिया की दैनिक आमदनी के ऊपर ही उसके परिवार का गुजारा चलता है यदि ऐसे लोग कुछ दिन काम पर भी ना जाये तो उनके घरो में राशन-पानी की किल्लत हो जाती है और कई बार घर के एकलौते कमाने वाले नागरिक की आकस्मिक मृत्यु हो जाये तब तो पूरे परिवार पर दुखो का पहाड़ ही टूट पड़ता है तो ऐसे गरीब लोगो के परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से ही इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने की है ताकि किसी के अचानक निधन हो जाने के बाद उसके परिवार को किसी की दया के ऊपर जीवन यापन नहीं करना पड़े और उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके.

पालनहार योजना राजस्थान 2024 ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | Palanhar Yojana Rajasthan in Hindi

पालनहार योजना राजस्थान 2024 आवेदन | Rajasthan Palanhar Yojana Application Form | राजस्थान पालनहार योजना आवेदन प्रक्रिया | Palanhar Yojana In Hindi

पालनहार योजना राजस्थान:- पालनहार योजना राजस्थान के अनाथ बच्चो के लिए शुरू की गयी है जिसका लक्ष्य है प्रदेश के वो बच्चे जिनके माता-पिता का देहांत हो गया है उनके लिए बेहतर शिक्षा व भरण पोषण आदि की व्यवस्था करवाना इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से सरकार यह कोशिश करेगी कि ऐसे अनाथ बच्चो को उनका ही कोई रिश्तेदार या परिवार का अन्य सदस्य गोद ले ले. | चूंकि यदि कोई व्यक्ति किसी बच्चे को गोद लेना चाहे तो इसकी कानूनी कार्यवाही में काफी समय लग जाता है और आज लोगो के पास समय की बड़ी किल्लत रहती है इसलिए सरकार ने अनाथ बालको को गोद लेने की कागजी प्रक्रिया को न्यूनतम और सरल रखा है ताकि अनाथ बच्चो को आसानी से माता-पिता का साया मिल सके | इसके अलावा गोद लेने के बाद में भी राज्य सरकार बच्चो के लालन पालन के आर्थिक सहयोग राशि भेजेगी जिससे कि उनकी शिक्षा दीक्षा आसानी से हो जाये | राजस्थान की पालनहार योजना राज्य के अनाथ बच्चो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जिसकी वजह से उन्हें माता- पिता का साया फिर से मिल पायेगा |

Palanhar Yojana Rajasthan

Palanhar Yojana Rajasthan

पालनहार योजना राजस्थान

पालनहार योजना के लाभ:- पालनहार योजना में जब तक पंजीकृत अनाथ बच्चा अपने आयु के पांच साल पूरे नहीं कर लेता तब तक उसे पांच रूपये  आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की जायेगी ताकि उसके स्वस्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा सके और उसका शुरूआती शारीरिक विकास अच्छे से हो सके |

इस योजना में जब तक बच्चा 18 साल का नहीं हो जाता उसे स्कूली शिक्षा के लिए 1000 रूपये की सहायता राशि उसके खाते में हमेशा भेजी जायेगी |

इसके अलावा ऐसे बच्चो को साल में एक बार दो हजार रूपये अतिरिक्त भी दिए जायेंगे ताकि उनके कपडे इत्यादि की व्यवस्था में भी किसी प्रकार की समस्या का सामना उनको नहीं करना पड़े |

योजना के लिए आवश्यक शर्ते व पात्रता सम्बंधित नियम

इस योजना में केवल राजस्थान प्रदेश के अनाथ बच्चो को ही शामिल किया गया है क्योकि यह योजना राज्य सरकार द्वारा संचालित है

राज्य के सभी गरीब अनाथ बच्चे या फिर वो बच्चे जिनके माता – पिता को कोई आजीवन कारावास की सजा हुई हो या म्रत्यु दंड मिला हो और वो उनके बच्चे अनाथ हो चुके है

विधवा माँ के अधिकतम तीन बच्चो को इस योजना का लाभ मिल सकता है |

यदि कोई विधवा औरत शादी कर लेती है और अपने बच्चो को छोड़ देती है तो उसके भी अधिकतम तीन बच्चो को इस योजना से लाभ मिल सकता है |

एड्स या कुष्ट रोग या फिर तलाकशुदा माता- पिता की संतानों को भी इस पालनहार योजना का लाभ मिल सकता है |

जिनके माता व पिता दोनों ही विकलाग है उनको भी इस योजना का लाभ मिल सकता है |

गोद लेने वाले माता-पिता के लिए आवशयक शर्ते

इस योजना के अन्दर अनाथ बच्चो को गोद लेने वाले माता-पिता की सालाना आय 1.20 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |

किसी दम्पति द्वारा अनाथ बच्चो को गोद लेने के बाद बच्चे को दो साल तक आंगनबाड़ी केंद्र भेजना पड़ेगा |

इसके बाद बच्चे को 6 साल की उम्र में किसी स्कूल में एडमिशन करवाना जरुरी होगा

योजना में आवेदन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

अनाथ बच्चे के माता- पिता का म्रत्यु प्रमाण पत्र

पालनहार बनाने वाले माता-पिता का आय प्रमाण पत्र

बैंक खाता पासबुक ,

आधार कार्ड ,

पहचान पत्र,

मूल निवास प्रमाण पत्र,

वोटर आईडी आदि

पालनहार योजना राजस्थान आवेदन कैसे करे

इस योजना में आवेदन के लिए आपको http://www.sje.rajasthan.gov.in/Default.aspx?PageID=89  इस दिए गए लिंक पर क्लिक करके पालन हार योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा और वहां जाकर इस योजना के लिए के लिए आवेदन पत्र को भरकर तथा सारे आवश्यक डॉक्यूमेंट अटेच करके फार्म को सबमिट करना होगा | उसके बाद विभागीय जांच के पश्चात आपको इसकी सूचना कर दी जायेगी |

पालनहार योजना राजस्थान के बारे में विशेष बिंदु

इस योजना में यदि कोई दो व्यक्ति एक साथ किसी एक ही बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताएंगे तो उस बच्चे को गोद लेने में उसके निकतम रिश्तेदार या परिचित को प्राथमिकता दी जायेगी |

किसानों को खेती न करने पर 2000 रुपये दे रही हरियाणा सरकार

किसानों को खेती न करने पर 2000 रूपये दे रही हरियाणा सरकार:- यह योजना हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गयी है जिसके अंतर्गत किसानो को धान की खेती न करने पर 2000 रूपये की प्रोत्साहन राशि सरकार के द्वारा दी जायेगी | इस योजना को इसलिए शुरू किया है की धान की खेती में बहुत ज्यादा पानी की जरुरत होती है और हरियाणा की जमीनों में पहले से पानी का स्तर बहुत ज्यादा गिरा हुआ और ऐसे हालात में अगर किसानो ने धान की उपज शुरू कर दी तो यह समस्या और ज्यादा विकराल रूप ले लेगी | इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि हरियाणा की जनता को पानी की किल्लत का सामना न करना पड़े |

किसानों को खेती न करने पर 2000 रुपये दे रही हरियाणा सरकार

किसानों को खेती न करने पर 2000 रुपये दे रही हरियाणा सरकार

किसानों को खेती न करने पर 2000 रुपये दे रही हरियाणा सरकार

योजना की रकम दो चरणों में आएगी

इस योजना में किसानो को धान के अलावा अन्य फसल जैसी कि मका व अरहर जैसी फसलो के बीज उपलब्ध करवाए जायेंगे | इसके अलावा किसानो को उपलब्ध करवाए जाने वाले 2000 रूपये दो अलग अलग चरणों में दिए जायेंगे | इसके अन्दर 200 रूपये किसानो को योजना के लिए आवेदन करते समय और बचे हुए शेष 1800 रूपये किसानो को उनकी खेती करने वाली जमीन का सत्यापन होने के पश्चात उनके खातोमें ट्रान्सफर कर दिए जायेंगे

योजना शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य

यह योजना हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेत्रत्व में शुरू की गयी है क्योकि सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ वर्षो में अन्य राज्यों की तुलना में हरियाणा में काफी तेज गति से भूमि में जल का स्तर गिरा है सम्बंधित विभागीय रिपोर्ट के अनुसार राज्य में भूजल का स्तर यदि इसी गति से गिरा तो यह कम होते होते बहुत ही जल्द केवल 300 मीटर ही रह जायेगा | फिलहाल यह योजना के केवल हरियाणा के अम्बाला, कुरुक्षेत्र , यमुनानगर , कैथल और सोनीपत जैसे कुछ जिलो में ही है क्योकि यहाँ समस्या राज्य के अन्य जिलो की बजाय कुछ ज्यादा है

योजना के लिए आवेदन केसे करें

योजने के लिए आवेदन करने हेतु आपको कॉमन सर्विस सेण्टर पर जाकर आवेदन पत्र लेना होगा जिसमे आपको सार्री जानकारी भरकर उसे नजदीकी सबंधित किसान कार्यालय के ऑफिस में जमा करना होगा जिसकी बाद डॉक्यूमेंट की विभागीय जांच की जाएगी और आपके दस्तावेजो का सत्यापन करने के बाद आपको इसकी सूचना दे दी जाएगी और आप योजना के लिए पंजीकृत हो जायेंगे

योजना के समंध में विशेष जानकारी

सामान्यता पूरे देश में गेहू काटने के बाद किसान धान बोने की तैयारियो में जुट जाते है लेकिन इस बार सरकार ने पानी की कमी की वजह से जो किसान फसल नहीं उगायेंगे उन्हें उनकी जामीन के 2000 रुपए एकड़ के हिसाब से उनके खातो में डाले जायेंगे फिलहाल सरकार ने हरियाणा के कुछ इलाको में ही इस योजना को लागू किया है लेकिन यदि ये समस्या अगर ऐसे ही बनी रही तो आगामी समय में इस स्कीम को हरियाणा के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है इसके साथ ही सरकार की यह भी कोशिश है की फसल ना बोने की वजह से लोगो को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े इसिलए 2000 रूपये का सहयोग दिया जा रहा और सरकार ने किसानो से विनती की है कि किसान धान की जगह दलहन की फसल की खेती करे क्योकि दलहन की फसल में ज्यादा पानी की जरुरत नहीं  पड़ती है.

उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन | UP ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | DL ऑनलाइन कैसे बनवाएं, Apply Driving License

उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन कैसे बनवाएं | Driving Licence Online Apply | ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना,ऑनलाइन आवेदन फॉर्म,रजिस्ट्रेशन | Apply New Driving License 2024 |

UP ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन 2024:- UP राज्य सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है जिससे कि किसी भी नागरिक को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला या तहसील ऑफिस में जाकर आवेदन फार्म भरना नहीं पड़ेगा और उनके समय व धन दोनों की बचत होगी | अब उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने घर से कम्पुटर या अपने नजदीकी ईमित्र पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और फिर आवेदन करने के बाद आपको आरटीओ ऑफिस जाना होगा जहां पर जाकर आपको अपना फोटो खिंचवाना होगा और हस्ताक्षर करवाने होंगे और आपके आवेदन पत्र के सत्यापन व अन्य डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगा और फिर दस दिन बाद आपके बताये गए पते पर इस ड्राइविंग लाइसेंस को डाक के माध्यम से भेजा जाएगा |

UP Driving Licence Online Apply

UP Driving Licence Online Apply

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन का उद्देश्य

ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के पीछे सरकार का पहला लक्ष्य तो ये है कि सारी सेवाओ को डिजिटल किया जा सके तो ताकि इसमें पारदर्शिता बनी रहे और जितने भी बिचोलिये या एजेंट जो लाइसेंस बनाने के नाम पर गोरख धंधा चला रहे है उसे बंद किया जा सके और राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को समाप्त करने में सरकार सफल हो |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज व पात्रता

भारत का कोई भी नागरिक 18 साल की आयु पूरी करने के बाद में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है

आवेदक के पास आधार कार्ड होना चाहिए  |

आवेदक का राशन कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र,

पहचान पत्र,

वोटर आईडी लिस्ट

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

मोबाइल नंबर इत्यादि

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना

UP ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice10/stateSelection.do  पर विजिट करना होगा उसके बाद आपको होम पेज पर जाकर अपना राज्य उत्तर प्रदेश सेलेक्ट करना होगा, राज्य का चयन करने के बाद वहां पर आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र मिल जाएगा जिसमे माँगी गयी जानकारी को आपको भरना होगा जिसमे आप अपना नाम, पता, जिला भरेंगे और उसके बाद RTO में जाने की तारीख का चयन भी कर सकेंगे, और फिर मांगे गए दस्तावेजो को स्कैन करके अपलोड करना है उसके बाद फार्म को सबमिट कर दीजिये और बाद में आपको ऑनलाइन ही पेमेंट करना होगा जिसका प्रिंट आउट आप निकलकर सुरक्षित रखे |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट मे अपना नाम खोजें

लाइसेंस कितने प्रकार के होते है ?

लर्निंग लाइसेंस

परमानेंट लाइसेंस

भारी मोटर वाहन लाइसेंस

हलके मोटर वाहन के लिए लाइसेंस

इंटरनेशन ड्राइविंग लाइसेंस

ये सभी प्रकार के लाइसेंस व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार बनवाते है आप अपनी जरुरत के हिसाब से अपना आवेंदन पत्र भरते समय इनका चुनाव कर पायेंगे

ड्राइविंग लाइसेंस के लाभ

यदि आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस के सड़क पर मोटर साइकिल या चार पहिया वाहन लेकर निकलते है तो आपका चालना काटा जा सकता है लेकिन यदि आपके पास लाइसेंस है तो आप इस तरह की पेनल्टी से बच सकते है |

ड्राइविंग लाइसेंस को आप अपने आईडी कार्ड के तरह भी इस्तेमाल कर सकते है यदि आप बाहर दूसरी शहर में होटल में ठहरते है तो वहां पर आपके पास पहचान पत्र ना हो तो ड्राइविंग लाइसेंस भी काम आ सकता है |

कई सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए भी ड्राइविंग लाइसेंस का महत्व है.

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.