[पंजीकरणन] उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | UP Kisan Uday Yojana Online Registration

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना, उत्तर प्रदेश किसान उदय पंप वितरण योजना,  उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना, उत्तर प्रदेश पंप वितरण योजना, Application form, UP Kisan Uday Yojana, UP Kisan Uday Yojana Eligibility, UP Kisan Uday Yojana 2022 – 23

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना ऑनलाइन पंजीकरण:- राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानो के हितो को ध्यान में रखते हुए किसान उड़ाई योजना की शुरुआत की है | इस योजना के तहत राज्य सरकार किसनो को सिचाई के लिए अच्छे पम्प सेट बांटेगी |

UP Kisan Uday Yojana

UP Kisan Uday Yojana

इस योजना के माध्यम से सरकार जो पम्प किसानो को प्रदान करेगी, उन पम्पो की सहयता से किसानो को सिंचाई में बड़ी मदद मिलेगी, जिसकी सहायता से उनको कम मेहनत करनी पड़ेगी व उत्पादन पहले से दुगुना होगा जिसका पूर्ण रूप से प्रत्यक्ष लाभ किसानो को ही मिलेगा | इस योजना के लांच हो जाने से राज्य के सभी किसानो में खुशी की लहर है |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश पारदर्शी किसान सेवा योजना

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना

राज्य सरकार ने इस कार्य के लिए सत्तर करोड़ का बजट सम्बंधित विभाग को दे दिया है और स्पस्ट आदेश दिए है कि पात्र एवं जरूरतमंद किसान को इस योजना का लाभ मिले, इस योजना में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए मुख्यमंत्री जी ने इस योजना के आवेदन समबन्धी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है जिससे कि सरकार की इस योजना में पारदर्शिता बनी रहे व भ्रस्टाचार को कम किया जा सके |

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना ऑनलाइन पंजीकरण को शुरू करने का लक्ष्य

किसान उदय योजना का ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए  किसी भी किसान भाई को सरकारी ऑफिस में जाकर आवेदन करने के  लिए घंटो इन्तजार नही करना पड़ेगा जिससे किसानो के समय व धन दोनों की ही बचत होगी और उन्हें किसी एजेंट इत्यादि को किसी प्रकार का कोई कमीशन भी नहीं देना पडेगा |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना ऑनलाइन पंजीकरण की विशेषताए व लाभ

इस योजना से मिलने वाले पम्प अत्याधुनिक तकनीक युक्त है जिनसे किसानो के बिजली की बचत होगी, विभागीय जानकारी के अनुसार किसानो की 35% तक बिजली की इस पम्प से बचत हो जायेगी और किसानो बिजली में होने वाले खर्च को किसी और जगह निवेश कर पायेंगे जिससे की उनकी आमदनी में वृद्धी दर्ज होगी |

इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले पम्पो में यदि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो किसानो को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योकि आगामी 5 वर्षो तक इन पम्पो की मरम्मत की जिम्मेदारी बिजले वितरण कंपनी की ही होगी |

इस योजना का शुभ आरम्भ सरकार बागपत जिले से करेगी व 2022 तक इस योजना के सफल क्रियानवान का लक्ष्य सरकार ने रखा है |

यह भी पढ़ें :-  उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के लिए जरूरी पात्रता संबंधी शर्ते

इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के निवासियों को ही दिया जाएगा क्योंकि बाहर से आकर यूपी में खेती करने वाले किसानो को इस योजना के लाभ का पात्र नहीं माना जाएगा |

किसानो के पास खेती करने के लिए खुद की जमीन होनी चाहिए क्योकि दुसरे की जमीन किराये पर लेकर खेती करने वाले किसानो को भी इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा |

आवेदन कर्ता किसान सरकार को कर भुगतान करने वाला नहीं होना चाहिए |

इसके अलावा आवेदक ऐसे किसी और योजना का लाभ नहीं ले रहा हो |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश मुफ्त बिजली कनेक्शन योजना

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना दस्तावेज

आवेदक का आधार कार्ड

राशन कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

वोटर आईडी कार्ड

जमीन की जमाबन्दी व खसरा

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर इत्यादि

उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवेदन कैसे करे ?

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अभी थोड़ा इन्तजार करना पडेगा क्योकि सरकार ने इसमें आवेदन करने के लिए अभी तक कोई ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड शुरू नहीं किया है जैसे ही इसके बारे में कोई सूचना मिलती है हम आपको हमारे इसी आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे |

यह भी पढ़ें :-

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | लाभार्थी सूची, स्टेटस | Ghar Ghar Ration Yojana In Hindi

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना ऑनलाइन आवेदन | दिल्ली घर-घर राशन योजना | दिल्ली घर घर राशन स्कीम लाभार्थी सूची, स्टेटस | Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana 2022

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022:- मुख्यमंत्री घर- घर राशन योजना दिल्ली वासियों के लिए के लिए राहत लेकर आयेगी क्योकि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल ने खुद इस योजना की शुरुआत की घोसणा कर दी है है जिसके तहत उन्होंने जनता को बताया कि अब किसी भी दिल्लीवासी को राशन लेने के लिए अपने घर से बाहर नहीं निकलना पडेगा बल्कि सरकार इस योजना के द्वारा उनके घरो पर ही राशन मुहैया करवायेगी ताकि लोगो को अपना समय व्यर्थ करके बाजार तक चलकर ना जाना पड़े,

Makhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana

Makhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana

जैसे कि सभी जानते है कि दिल्ली भीड़-भाड़ वाली जगह है और वहां पर राशन लाने के लिए एक गरीब आदमी को राशन की दूकान पर लाइन में लगकर खडा होना पड़ता है तब जाकर वो घंटो बाद कोई राशन का सामान ले पाता है केजरीवाल सरकार ने लोगो की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना की शुरुआत की है ताकि राजधानी का हर नागरिक अपने घर बैठे ही राशन का सामन प्राप्त कर ले और उसे अपना काम छोडकर नहीं जाना पड़े इससे एक आम आदमी को राहत मिलेगी |

यह भी पढ़ें :- दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना

Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana

इस योजना को अरविन्द केजरीवाल ने वीडियो कोंफ्रेंस के जरिये लांच किया है और बताया कि सरकार द्वारा लिया गया ये बहुत ही बड़ा क्रांतिकारी कदम है जो दिल्लीवासियों के लिए हितकारी साबित होगा | इसके साथ ही उन्होंने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके भी इसकी जानकारी दी और अपने राज्य के नागरिको को इस योजना से अवगत करवाया |

Mukhyamantri Ghar Ghar Ration Yojana Highlights  

योजना का नाम मुख्यमंत्री घर घर राशन योजना
इनके द्वारा शुरू की गयी मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल
लाभार्थी राज्य के गरीब लोग
उद्देश्य लोग को घर पर ही राशन मुहैया कराना

यह भी पढ़ें :- दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 का उद्देश्य

-सरकार ने इस योजना को इसलिए शुरू किया है क्योकि एक ही जगह राशन लेने के लिए जब लोग जमा होंगे तो उनमे कोरोना संक्रमण फ़ैलने का खतरा सबसे ज्यादा रहेगा इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण भी बहुत है तो लोग राशन का सामान लेने के लिए भी जब बाहर जायेंगे तो किसी वाहन से जायेंगे और प्रदूषण भी बढेगा, इसके अलावा दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े सबसे जयदा पायेगा गए है इसी बात को ध्यान में  रखते हुए दिल्ली सरकार ने इस  मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना की शुरुआत की है जिससे लोगो को घर पर ही राशन भेज दिया जाएगा |

यह भी पढ़ें :- लाडली योजना दिल्ली 2022

दिल्ली घर घर राशन स्कीम 2022 के लाभ

केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के लिए विशेष तैयारीया की है ताकि राजधानी के लोगो को ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ मिले, इस योजना के तहत सरकार नागरिको को राशन डिलीवरी करते समय गेहू की जहग सीधा आटा ही भेजेगी ताकि नागरिको को गेहु को पिसवाने के लिए भी बाहर ना निकलना पड़े और इस कार्य के सचालन के लिए सरकार ने कई बड़ी फर्मो को इसका कोंट्राक्ट दिया है जिससे कि समय पर कार्य निष्पादन हो सके | इसके साथ ही सरकार चावल और चीनी की भी होम डिलीवरी करवायेगी ताकि सभी प्रकार की खाद्य सामग्री दिल्लीवासियों को घर बैठे ही मिल जाए |

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022 आवेदन कैसे करे ?

मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको अपने वार्ड के राशन डीलर से संपर्क करना होगा और इसके लिए आवेदन की सारी जानकारी आपको वहीं से मिलगी | हालाँकि इस योजना को पूर्ण रूप से लागू होने में अभी थोडा समय लग सकता है क्योकि सरकार ने इसके लिए कोई वेब पोर्टल अभी तक लांच नहीं किया है जिस पर जाकर मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के लाभार्थियों की सूची को चेक किया जा सके | इसके समबन्ध में जैसे ही कोई नयी अपडेट आएगी हम आपको हमारे इससे आर्टिकल के माध्यम से सूचना कर देंगे |

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | Odisha Kalinga Sikhya Sathi Yojana (KSSY) Education Loan Application Forms at dheodisha.gov.in

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना 2022:- ओडिशा कलिंगा योजना की शुरुआत राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी नी की है व इस योजना के तहत राज्य के गरीब बच्चे जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते है लेकिन कमजोर आर्थिक स्तिथी के चलते वो शिक्षा पाने से वंचित है, सरकार ऐसे पात्र विद्यार्थियों को 1% ब्याज दर पर ऋण प्रदान करेगी ताकि राज्य के गरीब नागरिको के बच्चो को भी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाने को मिले | इस योजना के लिए सरकार ने अलग से 500 करोड़ का बजट तय किया है जो राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने में लगाया जाएगा.

Odisha Kalinga Sikhya Sathi Yojana

Odisha Kalinga Sikhya Sathi Yojana

इस योजना के जरिये सरकार मेधावी छात्रो को तकरीबन 10 लाख रूपये तक का ऋण प्रदान करेगी जिससे कि विद्यार्थी किसी भी प्रोफेशनल कोर्स की फीस भर पायेंगे व जब अपनी शिक्षा पूरी करके रोजगार प्राप्त कर लेंगे तो किस्तों में एक प्रतिशत की ब्याज दर वो इस ऋण को वापस लौटा देंगे |

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना क्या है? | Odisha Kalinga Sikhya Sathi Yojana

हमारे देश में बहुत से बच्चे ऐसे मौजूद है जो कि पढने में बहुत ही अच्छे और प्रतिभाशाली है लेकिन अपनी परिस्तिथियों के चलते उन्हें समय से पहले ही पढाई छोड़कर दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए जाना पड़ता है और राज्य की कई प्रतिभाये पैसे के अभाव में अपनी मंजिल तक नहीं पहुँच पाती है लेकिन अब इस ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना के आ जाने से राज्य के बच्चो को अपनी पढाई के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त हो जायेगी और उन्हें अपनी शिक्षा प्राप्त करने का पूरा मौका मिलेगा |

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना की विशेषताएं

इस योजना में ऋण को वापस भरने के लिए छात्रो को अधिकतम दस साल तक का समय दिया जाएगा |

विद्यार्थियों को केवल एक प्रतिशत ही ब्याज दर भुगतना पडेगा शेष राशि ओडिशा सरकार अपने राज खजाने में से विद्यार्थियों के मार्फ़त खर्च करेगी |

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना के लिए पात्रता शर्ते

इस योजना का निवासी मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला होना चाहिए क्योकि बाहर से आकर राज्य में उच्च शिक्षा का अध्ययन करने वाले अन्य स्टेट के विद्यार्थीयो को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा |

इस योजना के लिए आवेदन करने वाला छात्र या छात्रा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए |

यदि किसी ने बैंक से पहले से ही ऋण ले रखा है और वो बकाया है तो उस दशा में उसे ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना के तहत ऋण स्वीकृत नहीं होगा |

आवेदन के परिवार की सालाना आय तीन लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए |

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

जिस संस्था या कॉलेज में विद्यार्थी ने प्रवेश लिया है उससे सम्बंधित पूरे डॉक्यूमेंट

परिवार का आय प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

राशन कार्ड

पहचान पत्र-

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर इत्यादि |

ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

इस योजना के लिए ऋण प्राप्त करने हेतु आपको सबसे पहले एजुकेशन डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट http://dheodisha.gov.in/KSSY/KSSY.aspx  पर विजिट करना होगा

वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको ओडिशा कलिंगा शिक्षा साथी योजना का आवेदन पत्र मिल जाएगा

उसमे माँगी गयी सारी जानकारी को भरकर आवेदन पत्र को सबमिट करे दे

उसके बाद विभागीय सत्यापन के पश्चात आपको इसकी सूचना कर दी जायेगी , फिर आपको सम्बंधित बैंक विजिट करना पड़ेगा |

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे |

एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी शिकायत पंजीकरण, स्थिति देखें, Complaint Registration की जानिए पूरी प्रक्रिया

एंटी भू माफिया पोर्टल उत्तर प्रदेश | एंटी भू माफिया पोर्टल शिकायत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | UP Anti Bhu Mafia Official Website | उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल शिकायत पंजीकरण

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी 2022:- यूपी की राज्य सरकार ने अब ठान लिया है कि उत्तरप्रदेश को अपराधमुक्त करना है क्योकि यूपी में आपराधिक तत्व बहुलता में में सक्रिय रहते है जिसके चलते ऐसे लोग आम नागरिको को बहुत नुकसान पहुचाते है लेकिन अब राज्य सरकार ने एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी की शुरुआत कर दी है जिस पर राज्य का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत घर बैठे ही इस ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करा सकता है और और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि आम नागरिको की शिकायतों पर जल्द से जल्द सुनवाई हो और उन्हें न्याय मिले और यदि किसी ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है तो सरकार द्वारा उनको उनकी जमीन जल्द से जल्द भू माफिया से छुडवाकर वापस दिलवाई जाए |

Anti Bhu Mafia Portal UP

Anti Bhu Mafia Portal UP

यह भी पढ़ें :-  आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान 2022

Uttar Pradesh Anti Bhu Mafia Portal

भू माफिया जैसे लोग गरीबो की जमीनों पर अपना कब्जा जमाते है जिसके चलते कई बार लोगो की हत्याए तक हो जाते है क्योकि एक आम आदमी ऐसे बाहुबलियो कि खिलाफ कोई कार्यवाही करने असक्षम होता है और उसकी कही भी सुनवाई नहीं होती है क्योकि भू माफिया से जुड़े लोगो की सांठ गाँठ अपने लोकल प्रशासन में बहुत अच्छी होती है और आसानी से किसी भी कम जोर आदमी की जमीन को हड़प लेते है.

लेकिन अब इस ऑनलाइन पोर्टल के आ जाने से अब कोई भी जमीन संबंधी विवाद राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियो तक पहुचेगा जिससे कि भू माफिया की पहुच वहां तक हो पाना थोडा मुश्किल होगा और गरीबो को अपनी जमीन पर हक दिलवाया जाएगा इसके अल्वा राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदिय्तानाथ जी का जिलाधिकरोयो को कड़ा निर्देश है कि ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली हर शिकायत का बिना किसी भेद भाव के तुरंत तय समय के अन्दर निपटारा होना चाहिए |

यह भी पढ़ें :-  उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

Anti Bhu Mafia Portal Highlights

पोर्टल का नाम एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी
इसके द्वारा शुरू की गयी है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्य भूमि के अवैध तरीके से किये गए कब्ज़े से जुडी शिकायतों का समाधान
ऑफिसियल वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html#

उत्तर प्रदेश एंटी भू माफिया पोर्टल शिकायत पंजीकरण

एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी पर शिकायत दर्ज करने के लिए पात्रता

उत्तर प्रदेश का हर नागरिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत सरकार के सामने रखने के लिए पात्र माना जाएगा |

यह भी पढ़ें :-  उत्तर प्रदेश किसान कर्ज माफी सूची 2022

एंटी भू माफिया पोर्टल पर शिकायत पंजीकरण कैसे करे?

ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के लिए आपको सबसे पहले डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html  पर विजिट करना होगा |

जब आप वेबसाइट के होम पेज पर आयेंगे तो आपको नीचे दाहिनी तरफ “ शिकायत पंजीकरण” का आप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करे |

इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म आएगा जिसमे आपको अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व केप्चा कोड डालना है और OTP भेजे आप्शन पर क्लिक करना है और आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहाँ दर्ज करके सबमिट करना होगा

सबमिट करते ही आपके सामने एंटी भू माफिया पोर्टल यूपी

का आवेदन पत्र आ जाएगा, इस आवेदन पत्र में आपके सामने जो समस्या आ रही है उसे सही सही भर दे और आवेदन पत्र को सबमिट करे

जिसके बाद आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर आपको शिकायत पंजीकरण नंबर आ जायेंगे उसे सुरक्षित रखे |

यह भी पढ़ें :-  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान 2022

Anti Bhu Mafia Portal पर शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे देखे?

अपने द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत की जांच करने के लिए आपको http://jansunwai.up.nic.in/ABMP.html इस लिंक पर क्लिक करना है उसके बाद आपके सामने नीचे की तरफ “शिकायत की स्तिथी जांचे” का आप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना है

इस आप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन पत्र आएगा जिसमे आपको अपना शिकायत पंजीकरण संख्या व मेल आईडी, मोबाइल नंबर व केप्चा कोड भरकर इसे सबमिट करना है जिसे बाद आपको अपने शिकायत की जो भी स्तिथी होंगी वो आपके सामने पेज पर खुल जायेगी |

यह भी पढ़ें :-  नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2022

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

उत्तर प्रदेश मृत्‍यु प्रमाण पत्र 2022 ऑनलाइन आवेदन | यूपी मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन पंजीकरण | Uttar pradesh Death Certificate Online Apply in Hindi

उत्तर प्रदेश मृत्‍यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन 2022 | UP Death certificate|Uttar pradesh Death certificate | Apply for Uttar Pradesh Birth & Death Certificate Application Form

उत्तर प्रदेश में मृत्यु प्रमाणपत्र ऑनलाइन पंजीकरण 2022:- उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने मृत्यु प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है जिसके बाद राज्य के नागरिको को अपने किसी भी परिजन का म्रत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारे कार्यालय में जाना नहीं पडेगा | जैसे कि हम सभी जानते है कि मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज है जो कि किसी व्यक्ति के जाने के बाद भी कई सकारी कार्यो व योजनाओं में काम आता है | इसलिए सरकार ने इसकी प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है ताकि कोई भी नागरिक घर बैठे ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सके व आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है कि आप किस प्रकार कि आप किस प्रकार मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Uttar Pradesh Death Certificate Online Apply

Uttar Pradesh Death Certificate Online Apply

यह भी पढ़ें :-  उत्तर प्रदेश जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र – Uttar Pradesh Death Certificate

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से आज हम आप को उत्तर प्रदेश राज्य में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित जानकारी आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है. आप इस पोस्ट के माध्यम से यह जान सकेगे की किस प्रकार आप अपने परिवार के सदस्यों का मृत्यु प्रमाण पत्र (Uttar Pradesh Death Certificate) बनवा सकते है.

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र भी जन्म प्रमाण पत्र की तरह एक आवश्यक दस्तावेज है जो की परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा बनाया जाता है. Uttar Pradesh Death Certificate मृत्यु प्रमाण पत्र व्यक्ति की मृत्यु के 21 दिन के अंदर ही बनवाना होता है। येदी 21 से 30 दिन के भीतर गर आप मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाते है तो इसके लिए आप को मात्र 2 रुपए शुल्क देना होगा। और येदी किसी कारण व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र 1 माह के अन्दर नहीं बनवाया जाता है तो उसके बाद प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से आदेश करवाने पड़ते है।

यह भी पढ़ें :-  (रजिस्ट्रेशन) उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण ऑनलाइन पंजीयन करने का लक्ष्य

मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने से सरकारी कार्यो में पारदर्शिता आयेगी व भ्रस्टाचार में कमी होगी क्योकि कुछ एजेंट लोग, गरीबो को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर ठगी करते है मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के सरकार की तरफ से ना के बराबर शुल्क लगता है जबकि ऐसे बिचोलिये टाइप के लोग राज्य के आम नागरिको से पैसे ऐंठते है लेकिन मृत्यु प्रमाण पत्र की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने से कोई भी नागरिक आसानी से घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर पायेगा|

यह भी पढ़ें :-  IGRSUP | यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण

यूपी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का कारण

हमारे देश में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र अधिनियम 1969 के अनुसार यदि किसी भी नागरिक की मृत्यु हो जाती है तो उसके मरने के 21 दिन के भीतर उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है पहले म्रत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में जाकर बनवाना पड़ता था लेकिन अब डिजिटल सिग्नेचर के माध्यम से इसे ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा व इस कार्य के लिए नगर विकास सचिव ने स्पस्ट निर्देश दे दिए है और इसके अलावा इसकी डुप्लीकेट प्रति प्राप्त करने के लिए भी ऑनलाइन ही आवेदन करना पडेगा |

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ (Benefits of Uttar Pradesh Death Certificate)

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के कई सारे लाभ है यदि परिवार जन अपने पिता के जाने के बाद सम्पति का बंटवारा करना चाहते है तो उसके लिए भी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की जरुरत पड़ेगी |

इसके अल्वा यदि किसी मृतक की कोई LIC या किसी दूसरी कम्पनी में कराया गया बीमा क्लेम करना है तो वो वहां पर भी मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है |

यदि मृतक का कोई बैंक खाता था और उसके में उपलब्ध जमा राशि को उसके परिजन लेना चाहते हो तो उसके लिए भी मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होगा |

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

आवेदन का आधार कार्ड

राशन कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर इत्यादी

उत्तर प्रदेश मृत्‍यु प्रमाण पत्र  के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सर्वप्रथम डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx#  पर विजिट करना होगा

-जिसके बाद आपको सबसे पहले “नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण ” पर क्लिक करना होगा |

-इसके बाद आपको अपने ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व केप्चा कोड भरकर पहले इस वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करके लोग इन करना होगा |

फिर वेबसाइट के होम पेज पर ही म्रत्यु प्रमाण पत्र का विकल्प मिलेगा

इस पर क्लिक करने के बाद इस आवेदन पत्र में माँगी गयी  सारी जानकारी को भरकर व जरूरी दस्तावेजो को अटेच करके आवेदन पत्र को सबमिट कर दे |

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना 2022 | एप्लीकेशन फॉर्म, लाभ व पात्रता | Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme Apply

गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme Apply | गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना एप्लीकेशन फॉर्म | दिल्ली बालिका विवाह योजना लाभ व पात्रता

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना 2022:- दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी की गरीब व अनाथ बालिकाओ के विवाह में आर्थिक सहयोग देने की खातिर इस योजाना को शुरू किया है ताकि गरीब लोगो की बेटिया भी समय आने पर विवाह जैसी सामाजिक परंपरा का निर्वहन कर सके क्योकि हम सभी अच्छी तरह से जानते है कि एक बेटी की शादी में कितना खर्च होता है.

Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme

और एक साधन संपन्न व्यक्ति को भी पुत्री का विवाह करते समय धन की व्यवस्था करने में  बड़ी विकट समस्याओं का सामना करना पड़ता है कई बार तो पुत्रियों के पिता कई सालो तक बेटी की शादी का कर्ज उतारते रहते है, जिससे एक आम आदमी को पुत्री के विवाह में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की राज्य सरकार ने  गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना का शुभ आरम्भ किया है.

यह भी पढ़ें :- मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना 2022

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना

जिसके अन्दर सरकार गरीब व अनाथ बालिकाओ के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग राशि सीधे उनके खाते में ही भेजेगी जिससे कि गरीब परिवार के माता- पिता को योजना की रकम प्राप्त करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन नही करना पडेगा और आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है कि आप किस प्रकार से दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करके इस योजना का लाभ ले सकते है इसलिए नीचे हमने इस योजना के लिए सरकार ने जो पात्रता संबंधी शर्ते व नियम तय किये है उनके विस्तार से बताया है ताकि आपका आवेदन एक ही बार में स्वीकार कर लिए जाए |

यह भी पढ़ें :- दिल्ली भूलेख ऑनलाइन जमाबंदी खतौनी नकल

Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme क्या है?

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना के तहत दिल्ली सरकार द्वारा बेटियों की शादी के लिए ₹30000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सहायता राशी ऐसे परिवार जो आर्थिक रूप से कमजोर है, तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग आदि की बेटियों की शादी के वितीय सहायता प्रदान की जाएगी. Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme के अंतर्गत विवाह के समय पर पुत्री की आयु कम से कम 18 वर्ष या फिर उससे अधिक होनी चाहिए।

जो परिवार इस योजना का लाभ लेने चाहते है उन्हें अपनी लड़की की शादी से 60 दिन पहले आवेदन पत्र डिपार्टमेंट ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के डिस्टिक ऑफिस मैं जमा करना होगा। इस योजना का संचालन डिपार्टमेंट ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट द्वारा किया जाता है। पहले इस योजना का लाभ केवल ऐसे परिवारों को दिया जाता था जिनकी अधिकतम सालाना आय ₹60000 या फिर उससे कम हो. लेकिंग वर्तमान में इस योजना का लाभ ऐसे परिवारों को उठा सकते है जिनकी सालाना आय ₹100000 तक है.

यह भी पढ़ें :- लाडली योजना दिल्ली 2022

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना के लिए जरूरी पात्रता संबंधी शर्ते

दिल्ली की सभी अनाथ लडकिया इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती है जो कि किसी दुसरे माता-पिता द्वारा गोद ना ली गयी हो और किसी अनाथालय में अपना जीवन गुजर रही हो

अगर अनाथ बालिका को किसी परिवार ने गोद लिया है तो उनकी मासिक आय सालाना एक  लाख रूपये से ज्यादा नही होनी चाहिए |

इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि विवाह के समय पुत्री की उम्र कम से कम 18 साल अनिवार्य रूप से हो अन्यथा आवेदन पत्र को निरस्त कर दिया जाएगा |

आवेदन करता बालिका दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए क्योकि बाहर से आकर दिल्ली में विवाह करने वाली लडकियों को इस योजना के लाभ की राशि नहीं प्रदान की जायेगी |

आवेदन बालिका का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला होना चाहिए |

बालिका के परिवार में कोई माता या पिता सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए |

आवेदन करता बालिका के माँ- पिता दोनों में से कोई भी सरकार को किसी भी रूप में कर का भुगतान करने वाला नहीं होना चाहिए |

बालिका सरकार द्वारा दी जाने वाली इस तरह की किसी और योजना का लाभ ना ले रही हो |

सामान्य वर्ग को छोड़कर सभी वर्गों के लोग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है |

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना बालिका योजना का लाभ क्या है

बालिका की शादी के समय सरकार इस योजना में पंजीकृत बालिकाओ को 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उनके खातो में भेजेगी |

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कन्या के विवाह से कम से कम 60 दिन पहले आवेदन करना होगा |

Delhi Poor Widow’s Daughter & Orphan Girls Marriage Scheme Highlights

आर्टिकल किसके बारे में दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका योजना
आर्टिकल किसने लांच किया दिल्ली सरकार
लाभार्थी दिल्ली के नागरिक
उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
साल 2021
योजना उपलब्ध है या नहीं उपलब्ध है।

दिल्ली गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना के महत्वपूर्ण दस्तावेज

कन्या के विवाह का कार्ड

कन्या का आयु प्रमाण पत्र

परिवार की आय का प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

राशन कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

गरीब विधवा बेटी और अनाथ बालिका शादी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको डिपार्टमेंट ऑफ़ वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर के जिला ऑफिस में विजिट करना होगा |

वहां से आवेदन पत्र लेकर इसको सही सही भरकर व मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजो को अटेच करने के बाद वहां जमा करना होगा

फिर आपके द्वारा भरे गए खाता संख्या में रकम भेज दी जायेगी |

(DBT Agriculture) बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना 2022 | बिहार किसान ऑनलाइन पंजीकरण | Bihar Kisan Registration | Bihar Farmers Online Registration

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना:- यदि आप सरकार द्वारा जारी हर किसान योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है कि बिहार सरकार ने इसके लिए बिहार किसान पंजीयन योजना की शुरुआत कर दी है जिसके तहत राज्य की बहुत सारे योजनाओं के लिए एक ही वेब पोर्टल से आप आवेदन कर पायेंगे लेकिन इसलिए पहले आपको खुद का रजिस्ट्रेशन बिहार किसान योजना के तहत करना होगा इसके सारे प्रक्रिया बिहार के कृषि विभाग ने ऑनलाइन कर दी है ताकि राज्य का हर एक नागरिक घर बैठे ही इसके लिए आवेदन कर सके हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से मिलें वाले लाभ व पात्रता शर्तो इत्यादि के बारे में पूरी जानकारी देंगे ताकि आप भी सरकार द्वारा भेजी जाने वाली हर आर्थिक सहायता का पूरा पूरा लाभ उठा सके |

Bihar Kisan Registration

Bihar Kisan Registration

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना

यदि एक बार आप बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर पंजीयन हो जाते है तो राज्य की निम्नलिखित योजनाओ के लिए आवेदन करके लाभ ले पायेंगे जिनकी सूची हमने नीचे दी है.

बीज अनुदान योजना

कृषि यंत्रीकरण योजना

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

डीजल अनुदान खरीफ

सूखाग्रस्त प्रखंडो के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी योजना

कृषि इनपुट अनदान योजना

ऊपर दी गयी सभी सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए बिहार निवासी किसानो को डीबीटी वेब पोर्टल पर पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा अन्यथा वे इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेगे |

सरकार द्वरा योजना शुरू करने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने बिहार के किसानो के बेहतर भविष्य के लिए इस योजना को शुरू किया है ताकि राज्य में शुरू होने वाली हर सरकारी योजना का लाभ किसानो को मिल सके और उन्हें अपने कृषि  कार्य हेतु किसी साहूकार से मोटे ब्याज पर ऋण लेकर कर्जदार ना होना पड़े क्योकि हम आये दिन देख रहे है किसानो कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या जैसे भयंकर कदम उठा रहे और इसीलिये सरकार ने किसानो की हालत में बदलाव् के लिए ही इस योजना की शुरुआत की है जिसके बाद राज्य के किसानो में कृषि कार्य की प्रति रुचि देखने को मिली है |

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना के लिए जरुरी पात्रता

आवेदन कर्ता किसान बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए क्योकि यह योजना राज्य सरकार द्वरा संचालित है |

राज्य के जिन किसानो के पास कम से कम 2 हेक्टेयर तक जमीन है केवल वे ही किसान इस योजना के लिए पात्र उम्मेदवार माने जायेंगे |

आवेदक  किसान सरकार को किसी भी रूप में कर का भुगतान करने वाला नहीं होना चाहिए |

आवेदन करता किसान के माता या पिता सरकारी नौकरी में नहीं होने चाहिए |

बिहार किसान पंजीकरण 2022 के दस्तावेज़

खेत के कागजात व जमाबंदी

आवेदक के पास अनिवार्य रूप से आधार कार्ड होना चाहिये और वो उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ होना अनिवार्य है |

पहचान पात्र,

वोटर आईडी कार्ड,

राशन कार्ड,

पेन कार्ड,

पासपोर्ट साइज़ फोटो ग्राफ,

मोबाइल नंबर इत्यादि |

बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना का विवरण 

विवरण सांख्यिकी (पंजीकृत किसानों की संख्या) आवेदन की स्थिति
पंजीकृत किसान 10007126 Active Now
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 6423609 Active Now
बीज सब्सिडी पंजीकरण Active Now
सूखा प्रभावित ब्लॉकों के लिए इनपुट सब्सिडी 1629782 Closed now
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 10198 Active Now
डीजल सब्सिडी (खरीफ) 1075087 Active Now
कृषि यंत्रीकरण योजना 239438 Active Now
डीजल सब्सिडी (रबी) 2292535 Closed now
जैविक खेती की सब्सिडी 22721 Closed now

बिहार किसान पंजीकरण कैसे करे ( Bihar Kisan Registration)

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु आपको बिहार सरकार के कृषि विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट  https://dbtagriculture.bihar.gov.in/  पर विजिट करना होगा जिसमे बाद आपके सामने होम पेज के ऊपर ही पंजीकरण का आप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने तीन विकल्प आयेंगे जिसमे आपको पहले आप्शन पर क्लिक करना होगा पहले आप्शन पर क्लिक करने की बाद ये आपके फिंगरप्रिंट मांगेगा जिस के लिए आपके पास बायो मैट्रिक मशीन होनी चाहिए अन्यथ ईमित्र के पास जाए उसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP भेजा जाएगा

उसे भरने के बाद आपको अपना आधार संख्या इसमें दर्ज करनी होगी फिर नेक्स्ट करने पर आपके सामने किसान योजना का आवेदन पत्र खुल जायेगा आवेदन पत्र में मांगी गयी सारी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, आधार संख्या व दस्तावेज संबंधी सारी जानकारी को भरकर तथा मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अटेच करे और आवेदन पत्र को सबमिट कर दे और आपका पंजीयन सफलतापूर्वक हो जाएगा इसके बाद आपके दस्तावेजो की विभागीय जांच होगी और आपको इसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से कर दी जायेगी

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन | एप्लीकेशन फॉर्म | HR Spray Pump Subsidy Yojana in Hindi

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना 2022:- देश के केंद्र सरकार हो या किसी भी स्टेट की राज्य सरकार हो, समय समय पर किसानो की मदद के लिए लगातार कोई ना कोई योजना सरकार लांच कर ही रही है | हाल ही में हरियाणा की राज्य सरकार ने किसानो के लिए बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना को शुरू किया है जिसके तहत राज्य सरकार किसानो को बैटरी से चलने वाले स्प्रे पम्प खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी.

Haryana Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme

Haryana Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme

ताकि किसानो को कृषि कार्य में सहयोग किया जा सके और उनके द्वारा कृषि कार्य में लगने वाली श्रम कम हो और उत्पादन अधिक हो ताकि किसान भाई को अपनी मेहनत के अनुसार खेती से लाभ मिले | इसके लिए सरकार अपने राजकोष में से किसानो को स्प्रे पम्प के लिए 50% का अनुदान देगी, किसानो को केवल आधी रकम ही चुकानी पड़ेगी जिसे उन्हें कम दाम में बैटरी से चलने वाला पम्प मिल जाएगा और कृषि कार्य में आने वाली समस्या से किसान मुक्ती पा सकेंगे |

यह भी पढ़ें :- हरियाणा सक्षम योजना

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना के लिए आप अपने घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है व अनुदान राशि डीबीटी के द्वारा सीधे किसानो के खातो में भेजी जायेगी ताकि किसानो को सब्सिडी दिलवाने के नाम पर इनको ठगने वाले बिचोलियो का रोल ही समाप्त हो जाएगा | हम आपको हमारे इस आर्टिकल के द्वारा ये बताने जा रहे है कि आप किस तरह से इस योजना के लिए आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते है.

यह भी पढ़ें :- हरियाणा मेरा पानी मेरी विरासत योजना

Haryana Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme

हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के मंत्री श्री जयप्रकाश दलाल ने Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme का आरंभ किया है। इस योजना के तहत खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जाति के किसानों को बैटरी चलित स्प्रे पंप पर 50% या फिर ₹2500 जो भी राशी इन दोनों में कम होगी अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना में राज्य के अनुसूचित जाति के इच्छुक लाभार्थी  आवेदन कर सकते हैं। Haryana Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme में आवेदन करने के प्रक्रिया ऑनलाइन है। इस योजना के तहत किसानो को लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि यह योजना केवल हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति के किसानो के लिए है. अंत लाभ केवल अनुसूचित जाति के लोगो को ही मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- किसानों को खेती न करने पर 2000 रुपये दे रही हरियाणा सरकार

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना की विशेषताए

सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना में राज्य सरकार द्वारा किसानो को बैटरी से चलने वाला पम्प ख़रीदन के लिए 50 प्रतिशत अनुदान या फिर 2500 रूपये दोनों में से जो भी कम हो वो दिया जाएगा

सरकार की इस योजना के आ जाने से किसानो प्रति महीने उत्पादन की क्षमता बढ़ जाएगी

गरीब किसानो को किराये पर पम्प नही लाने पड़ेंगे जिससे उनकी कृषि की लागत का भी खर्च कम आएगा |

Haryana Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme Highlights

आर्टिकल किसके बारे में हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना।
आर्टिकल किसने लांच किया हरियाणा सरकार।
लाभार्थी हरियाणा के अनुसूचित जाति के किसान।
उद्देश्य बैटरी चलित स्प्रे पंप खरीदने पर 50% का अनुदान प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें।
साल 2020
योजना उपलब्ध है या नहीं उपलब्ध है।

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना के लिए पात्रता शर्ते

केवल अनुसूचित जाति के किसान ही इस योजना के लिए आवेदन के पात्र है

जिस किसान ने पिछले चार साल में ऐसे कोई सब्सिडी की योजना से लाभ ले रखा हो, उसे इस योजना के लाभ का पात्र स्वीकार नहीं किया जाएगा

ये योजना केवल हरियाणा के मूल निवासियों के लिए ही है

किसान के खुद के नाम पर कृषि योग्य जमीन होनी चाहिए, किसी और के नाम पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानो को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा |

यह भी पढ़ें :- हरियाणा किसान मित्र योजना

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना का उद्देश्य

कोरोना महामारी के कारण पूरे देश के किसानो की हालत ख़राब हो रखी है और वहीं अनुसूचित जाति के किसान तो और भी बदतर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे है इसलिए सरकार ने इस कृषि उपकरण के ऊपर ये सब्सिडी योजना किसानो के लिए लांच की है ताकि वो इसकी मदद से अपने हालातो में कुछ सुधार ला सके |

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड

राशन कार्ड

जमीन के कागज़

मूल निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

बैंक खाता संख्या

आईएफएससी कोड

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर इत्यादि |

यह भी पढ़ें :- हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना

हरियाणा बैटरी चलित स्प्रे पंप अनुदान योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

इसमें आवेदन के लिए आपको सर्वप्रथम विभागीय ऑफिसियल वेबसाइट https://www.agriharyanacrm.com/  पर विजिट करना होगा.

Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme

Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme

जब आप इस वेबसाइट के होम पेज पर जायंगे तो वहां आपको नीचे की तरफ पेज स्क्रॉल करने पर “बैटरी चालित स्प्रे पम्प पर अनुदान के लिए आवेदन करे” का विकल्प मिलेगा |

Battery Operated Spray Pum Subsidy Scheme

इस पर क्लिक करने के बाद आपको नेक्स्ट पेज खुलने पर “ प्रोसीड तो अप्लाई “ पर क्लिक करना है.

Haryana Battery Spray Pum

 

इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र खुल जाएगा जिसमे बहुत सी दस्तावेजो संबंधी व अन्य जानकारी को भरकर आपको इस आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है |

Battery Operated Spray Pump Subsidy Scheme Helpline Numbers / E-Mail ID

  • Telephone Number of Kisan Call Center: 1800-180-1551
  • Krishi Bhawan Contact Number: 0172-2521900 or 18001802117
  • Farmer’s SMS Mobile Number: 099158-62026
  • Phone : 0172-2571553, 0172-2571544
  • Fax: 0172-2563242
  • E-Mail: [email protected] or [email protected]

यह भी पढ़ें :- हरियाणा मेरा पानी मेरी विरासत योजना

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2022 | पंजाब राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन | Punjab Ration Card List 2022 EPDS Ration Card Status

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2022 । पंजाब एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड सूची 2020 । Punjab Ration Card List EPDS | EPDS Punjab Ration Card Status

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2022:- पंजाब राज्य के जिन नागरिको ने राशन बनवाने के लिए आवेदन किया है उनके लिए खुशखबरी है पजाब सरकार ने राशन कार्ड की नयी लिस्ट को जारी कर दिया है और इस लिस्ट को देखने के लिए अब आपको किसी भी कार्यालय के च्क्कर काटने या किसी अधिकारी से मिलने के लिए सरकारी कार्यालयों में घंटो तक इन्तजार नहीं करना पड़ेगा क्योकि राज्य के खाद्य व आपूर्ती विभाग ने अपने ऑफिसियल वेब पोर्टल पर राशन कार्ड धारको की नयी सूची को ऑनलाइन अपलोड कर दिया है जिसके चलते अब राज्य के किसी भी गरीब आदमी को अपना कीमती समय  बर्बाद करना नहीं होगा और आप कही भी बैठकर इस लिस्ट को ऑनलाइन ही चेक कर पायेंगे और हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऑनलाइन राशन कार्ड सूची देखने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से बता रहे ताकि आप बिना कोई ईमित्र सेण्टर विजिट किये बगैर ही अपना नाम लिस्ट में आसानी से देख सके |

Punjab Ration Card List

Punjab Ration Card List

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे ?

पंजाब राशन कार्ड की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको पंजाब सरकार द्वारा निर्धारति ऑफिसियल वेबसाइट  http://epos.punjab.gov.in/index.jsp  पर विजिट करना होगा और उसके बाद होम पेज पर ही आपके सामने मन्थ एब्सट्रेक्सन का आप्शन दिखेगा, आपको इसके ऊपर क्लिक करना है उसके बाद में आपको अपना जिला व तहसील और और फिर ब्लाक व अन्त में अपनी पंचायत का चुनाव करना है यहाँ आपको वार्ड नंबर के हिसाब से लिस्ट मिल जाएगा जिसमे आपको अपना नाम ढूंढना होगा

राशन कार्ड बनवाने के लाभ

राशन कार्ड एक सरकारी डॉक्यूमेंट है जो कि हर एक नागरिक के पास होना अनिवार्य है सभी परिवारों को उनकी आय के हिसाब से राशन कार्ड बनवाया जाता है

राशन कार्ड से आप बहुत सरकारी योजनाओ के लिए आवेदन कर सकते है जो कि बिना राशन कार्ड के संभव नहीं है

पासपोर्ट आवेदन पत्र भरते समय भी राशन का होना अनिवार्य है |

बिजली कनेक्शन, गेस कनेक्शन और ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादी डॉक्यूमेंट बनवाने में भी राशन कार्ड की अहम भूमिका है

राशन कार्ड से आप बहुत ही कम कीमत पर अधिकृत सरकारी राशन की दुकान से सस्ती दामो पर राशन खरीद सकते है.

यदि आपका नाम नई जारी राशन कार्ड की लिस्ट में नहीं आया है तो आप इसके लिए फिर से आवेदन भी कर सकते है जिसकी सारे प्रक्रिया हम नीचे बता रहे है |

पंजाब सरकार राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

इस योजना  में आवेदन करने के लिए आपको सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट http://epos.punjab.gov.in/index.jsp    पर विजिट करना होगा इस वेबसाइट के होम पेज पर जाते ही आपको राशन कार्ड ऑनलाइन बनवाने  का आवेदन पत्र मिल जाएगा | आवेदन पत्र में मांगी गयी सारी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, आधार संख्या व दस्तावेज संबंधी सारी जानकारी को भरकर तथा मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अटेच करे और आवेदन पत्र को सबमिट कर दे और आपका पंजीयन सफलतापूर्वक हो जाएगा इसके बाद आपके दस्तावेजो की विभागीय जांच होगी और आपको इसकी जानकारी ईमेल के माध्यम से कर दी जायेगी

राशन कार्ड बनवाने हेतु जरुरी डॉक्यूमेंट

आवेदक के पास अनिवार्य रूप से आधार कार्ड होना चाहिये और वो उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ होना अनिवार्य है |

पहचान पात्र,

वोटर आईडी कार्ड,

पेन कार्ड,

पासपोर्ट साइज़ फोटो ग्राफ,

मोबाइल नंबर इत्यादि |

Govt Yojana से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

महाराष्ट्र घरकुल रमाई आवास योजना 2022 | ऑनलाइन आवेदन | रमाई आवास योजना सूची 2022 | Gharkul Yojana List 2022

महाराष्ट्र घरकुल योजना 2022:- इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार के द्वारा राज्य के लोगो को आवास सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गयी है ताकि राज्य के हर गरीब नागरिक को आवास मिले | सरकार ने इस योजाना के माध्यम अब तक राज्य के बहुत से नागरिको को आवास सुविधा उपलब्ध करवाई है और अभी भी यह अभियान जोरो शोरो से महाराष्ट्र में चल रहा है.

Ramai Awas Yojana

Ramai Awas Yojana

यह भी पढ़ें :-

रमाई आवास घरकुल योजना 2022

जैसा कि सभी जानते है कि महाराष्ट्र घनी आबादी वाला राज्य है यहां जितनी बड़े उद्योग धंधे व धनी वर्ग के लोग रहते है उससे भी ज्यादा गरीबी ने अपने पैर पसार रखे है व इस राज्य में महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि एक आम आदमी अपने परिवार जानो का भरण-पोषण भी मुशिकल से कर पाता है ऐसे में उसके लिए घर बना पाना किसी बड़ी समस्या को चुनौती देना है इसलिए राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है ताकि महाराष्ट्र के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को सरो पर छत मुहैया करवाई जा सके और इसके लिए सम्बंधित विभाग द्वारा आवेदन स्वीकार किये जा रहे है.

तो यदि आप भी महाराष्ट्र सरकार की इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते है सरकार की इस घरकुल योजना का लाभ उठाने के लिए आप भी आसानी से घर बैठे ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर पायेंगे व आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से बताने जा रहे है कि आप किस तरह से इसके लिए आवेदन कर सकते है व सरकार ने इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र राज्य के नागरिको के लिए क्या क्या पात्रता शर्ते तय की है व आपको कौन- कौन से दतावेजो की इसके लिए जरुरत पड़ेगी |

यह भी पढ़ें :- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान

रमाई आवास घरकुल योजना का उद्देश्य

Ramai Awas Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य के ऐसे गरीब परिवार जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है तथा उनके पास खुद का पक्का घर नहीं है. ऐसे परिवारों को घर मुहेया करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने ‘रमाई आवास घरकुल योजना’ की शुरुआत की है. इस योजना के जरिये सरकार राज्य के अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति ,नव बौद्ध वर्ग के लोगो को रहने के लिए पक्का आवास उपलब्ध करा रही है. ये योजना ऐसे लोगो के सपनों को साकार करने वाली है जो अपने खुद का पक्का घर बनाने का सपना देखते है लेकिंन आर्थिक कमजोरी के कारण ऐसे लोगो का सपना सपना ही बन के रह जाता है. लेकिंग अब रमाई आवास घरकुल योजना से ऐसे लोगो के सपने सच होने वाले है.

यह भी पढ़ें :- Pradhan Mantri Awas Yojana

Ramai Awas Yojana 2021

इस योजना का संचालन महाराष्ट्र के ग्राम पंचायत विभाग द्वारा किया जा रहा व आवेदन पत्रों में से इस विभाग के द्वारा ही लाभार्थी नागरिको की सूची सार्वजनिक की जाते है अब तक मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने राज्य के गरीब नागरिको के लिए 1.55 लाख घरो के लिए स्वीकृत दे दी है और राज्य के कम से कम दस  लाख लोगो को इस योजना से लाभ्नावित करना सरकार का लक्ष्य है |

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश आवास विकास योजना

Maharashtra Gharkul yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ महाराष्ट्र के अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जन जाति ,नव बौद्ध वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रदान किया जायेगा.
  • रमाई आवास घरकुल योजना के तहत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति,नव बौद्ध के गरीब परिवारों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा घर उपलब्ध कराये जा रहे है |
  • राज्य के वे लोग जो अपना खुद का पक्का घर प्राप्त करना चाहते है तो उन्हें रमाई आवास घरकुल योजना के तहत आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़ें :- महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना

घरकुल योजना के दस्तावेज़

आधार कार्ड

राशन कार्ड

बैंक खाता पासबुक

मूल निवास प्रमाण पत्र

पहचान पत्र

परिवार की आय का प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

मोबाइल नंबर इत्यादि |

यह भी पढ़ें :- महाराष्ट्र अटल सौर कृषि पंप योजना

घरकुल योजना के के लिये पात्रता

इस आवास योजना को पूरा नाम महाराष्ट्र रमई आवास घरकुल योजना है व इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको निम्न लिखित शर्तो का पालन करना पडेगा |

  • आप महारास्ट्र के मूल निवासी होने चाहिए क्योकि सरकार ने यह योजना केवल महारास्ट्र के नागरिको के लिए ही आरम्भ की है |
  • इस योजना के लिए महाराष्ट्र के एससी व एसटी वर्ग के लिए गरीब नागरिक ही आवेदन कर पायेंगे |
  • इस योजना का आवेदन करने वाले के नाम पर कोई चार पहिया वाहन पजीकृत नहीं होना चाहिए |
  • इसके अलावा भारत के किसी भी शहर में उसके या उसके परिवार के सदस्य के नाम पर कोई घर रजिस्टर नहीं होना चाहिए |

यह भी पढ़ें :- महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना

महाराष्ट्र रमाई आवास योजना में आवेदन कैसे करे?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://rdd.maharashtra.gov.in/en/pradhan-mantri-awas-yojana-rural   पर विजिट करना होगा

वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको अपना ई-मेल आईडी व मोबाइल नंबर डालकर खुद को पंजीयन करना होगा

इसके बाद आपके सामने घरकुल योजना का आवेदन पत्र आ जायेगा

इसमें माँगी गयी सभी जानकारी को भरकर व दस्तावेजो को सकेन करने के बाद आपको फार्म को सबमिट करना होगा

यदि आप लाभार्थियों की सूची में आते है तो आपको इसकी सूचना ईमेल के माध्यम से कर दी जायेगी |

यह भी पढ़ें :- महास्वयं रोजगार पंजीकरण महाराष्ट्र 2022

रमाई आवास घरकुल योजना लिस्ट 2021 कैसे देखे?

राज्य के वे लोग जिन्होने इस योजना के तहत आवेदन किया है तथा रमाई आवास घरकुल योजना नई सूची में अपना नाम देखना चाहते है तो निचे बताये गये तरीको से बड़ी आसानी से सूचि में अपना नाम चेक कर सकते है.

  • सबसे पहले आप को सामाजिक न्याय विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | इस वेबसाइट पर आने के बाद आप के सामने इसका होम पेज ओपन होगा.
  • इस होम पेज पर आप को नई सूचि का आप्शन दिखाई देगा. आप को इस पर क्लीक करना है, अब येदी आप को अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना है तो आप को अपना आवेदन नंबर और अपना नाम भरना होगा.
  • सभी प्रकार की जानकारी भरने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, इस पेज में आपको रमाई आवास घरकुल योजना नई सूची आप के सामने आ जायगी.
  • इस सूचि में आप अपना नाम चेक कर सकते है. और येदी आप का नाम इस सूचि में है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते है.

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.