बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन । फॉर्म, पात्रता । Bihar Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana in Hindi

बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2022:- इस योजना को बिहार सरकार ने अपने राज्य के किसानो के कल्याण के लिए शुरू किया है बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानो को कृषि में सहायता प्रदान करने केलिए किराये पर मशीनरी उपलब्ध करवायेगी जिसे किसानो को कृषि उपकरण खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी | इस योजना से किसानो को कृषि उपकरण में आने वाली लागत में कमी आयेगी जिससे किसानो के आर्थिक हालात मजबूत होंगे | इसके अलावा इस योजना में किसान अपने आस पास के क्षेत्रो से अपने मनपसंद की मशीनरी का चुनाव कर सकेंगे जिससे कि कृषि कार्य में मदद मिले और किसान भाई कम परिश्रम करके ज्यादा उत्पादन कर सके |

Bihar Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana
Bihar Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana

यह भी पढ़ें :-  बिहार किसान रजिस्ट्रेशन योजना 2022

बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना

मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना की कुछ मुख्य बाते व विशेषताएं निम्न्लिखित हैं:

इस योजना के  आ जाने से किसानो आधुनिक मशीन की सहायता से ज्यादा उत्पादन करके अपनी आय को दुगुना कर पायेंगे |

इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए बिहार की राज्य सरकार ने कृषि संयंत्र बैंको की स्थापना की है ताकि किसानो को कृषि उपकरण या मशीनरी को किराये पर लेने के लिए जगह जगह भटकना ना पड़े जबकि इन बैंको से यंत्र किरये पर लेने पर उन्हें किराया भी कम देना होगा |

कृषि संयंत्र बैंको से मशीन किराये पर लेने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को राज्य सरकार ने बहुत ही सरल रखा है व काजगी कार्यवाही के लिए भी बहुत ही कम औपचारिकता संबंधी नियम तय किये गए है ताकि किसानो भाइयो को इस सन्दर्भ में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े |

यह भी पढ़ें :-  बिहार फसल बीमा योजना 2021 ऑनलाइन आवेदन

Bihar Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana Highlight

1.नामबिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना
2.लांच24 अगस्त, 2018
3.घोषणाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा
4.योजना को जारी किया जायेगासन 2018 से 2022 तक
5.लाभार्थीबिहार के किसान
6.सम्बंधित विभागकृषि विभाग एवं बिहार राज्य सरकार

बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना को शुरू करने का उद्देश्य

राज्य में पिछले काफी समय से किसनो की हालत आर्थिक रूप से कमजोर चल रही है ऐसे में किसानो  के लिए कृषि हेतु महंगे उपकरण खरीदने से उन पर वित्तीय संकट आ जाएगा और कुछ ज्यादा गरीब किसानो को तो इन कृषि यंत्रो को खरीदने के लिए कई बार अधिक ब्याज दर पर लोगो से ऋण लेना पड़ता है जिसे उतारते उतारते इनकी उम्र गुजर जाते है और कई बार तो किसान कर्ज के बोझ तले दबने से आत्मह्त्या जैसे कदम भी उठा लेते है राज्य के किसान का किसी भी प्रकार से शोषण ना हो और उनकी आय में बढ़ोतरी हो इसके लिए सरकार ने इस योजना को राज्य में लागू किया है इस योजना के लांच हो जाने के बाद से राज्य के किसानो में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ें :-  बिहार मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना

बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना से जुड़े तथ्य

सरकार ने किसानो के हितो की रक्षा की लिए इस योजना हेतु कृषि विभाग को 1690 करोड़ का बजट दिया है और किसानो को किराये पर उपकरण देने वाले प्रत्येक कृषि संयंत्र बैंक के निर्माण पर सरकार ने बीस लाख का खर्चा किया है |

बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता शर्ते  व जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को मूल रूप से बिहार का निवासी होना जरूरी है |

राशन कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

आधार कार्ड

पहचान पत्र

वोटर आईडी लिस्ट

पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ

मोबाइल नंबर इत्यादि

यह भी पढ़ें :- बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना 2022

बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस योजना को सरकार ने अभी हाल ही में लांच किया ही है इसलिए इसके आवेदन हेतु आपको थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा क्योकि सरकार ने इसके सम्बन्ध में कोई ऑफलाइन या ऑनलाइन वेब पोर्टल आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है इसके सम्बन्ध में जैसे ही कोई सूचना आती है हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से अपडेट कर देंगे |

यह भी पढ़ें :- बिहार न्यू राशन कार्ड सूची 2022

सभी प्रकार की Govt Yojana से जुड़ी ताज़ा जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करे.

Leave a Comment