Ladki Bahin Yojana 11th Installment: लाडकी बहिन योजना की 1500 रुपए की 11वीं किस्त जारी

By | June 6, 2025

मांझी लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त पर आई बड़ी खुशखबरी!

जो महिलाएं मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं, उनके लिए एक बहुत ही बढ़िया खबर है। सरकार ने 10 किस्तें भेजने के बाद अब 11वीं किस्त की राशि जारी करना शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि 4 जून, बुधवार से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ये रकम ट्रांसफर की जा रही है। यानी अब जिन-जिन बहनों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था, वो आराम से चेक कर सकती हैं कि उनके खाते में 11वीं किस्त की राशि आई है या नहीं।

Ladki Bahin Yojana 11th Installment

Ladki Bahin Yojana 11th Installment

इसके लिए हम आगे आपको बिल्कुल आसान और स्टेप बाय स्टेप तरीका भी बताएंगे, जिससे आप खुद ही अपने मोबाइल या लैपटॉप से बैंक खाते में राशि आई या नहीं — ये पता कर सकती हैं। तो अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आज की ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी और फायदेमंद है। इसे एक बार जरूर पढ़ें और अपने साथ की दूसरी बहनों को भी बताएं।

Also Read:- Ladli Behna Yojana 25th Installment: लाड़ली बहना योजना 1250 रूपए की 25वी क़िस्त तिथि जारी

Ladki Bahin Yojana 11th Installment

महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना : 11वीं किस्त का इंतज़ार खत्म!

महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाडकी बहिण योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की मदद राशि भेजी जाती है, ताकि वो अपनी ज़रूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें।

आपको बता दें कि इस योजना का फायदा महाराष्ट्र की 2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने उठाया है। हर महीने किस्त का बेसब्री से इंतज़ार करने वाली बहनों के लिए अब बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने 11वीं किस्त की राशि भेजनी शुरू कर दी है, और जिन बहनों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली थी और जो पात्र हैं, उनके खाते में ₹1500 भेजे जा रहे हैं।

सिर्फ उन्हीं महिलाओं को ये रकम मिलेगी, जिनका आवेदन सही तरीके से स्वीकार हुआ है। अपात्र महिलाओं को इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आपने भी आवेदन किया है तो ज़रूर चेक करें कि आपके खाते में राशि आई है या नहीं।

लाडकी बहिण योजना 11वीं क़िस्त की जानकारी

11वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट, जानिए क्या कहा मंत्री अदिति तटकरे ने!

लाडली बहनों के लिए एक खुशखबरी आई है। महाराष्ट्र राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे जी ने खुद जानकारी दी है कि मई महीने की सम्मान निधि यानी 11वीं किस्त का वितरण शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि लाडकी बहिण योजना की किस्त की रकम कभी भी आपकी बैंक पासबुक में दिखाई दे सकती है। इस संबंध में उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर भी आधिकारिक जानकारी साझा की है।

तो ऐसे में जो भी बहनें इस योजना की लाभार्थी हैं, वो इस जानकारी को जरूर ध्यान से पढ़ें और एक बार अपना बैंक खाता भी चेक कर लें। क्योंकि आपकी मई की सम्मान निधि अब आपके खाते में आने ही वाली है।

लाडकी बहिण योजना 11वीं क़िस्त के लिए पात्रता मापदंड

  • महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से कम और 65 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • पारिवारिक वार्षिक आय किसी भी संसाधन से 2.5 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय होनी चाहिए और बैंक खाता चालू होना चाहिए।
  • आयकर देने वाली सभी महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र है।
  • परिवार में किसी भी सदस्य के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

लाडकी बहिण योजना की विशेषताएं

  • महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इस योजना के ऊपर खर्च करने के लिए 46000 करोड रुपए का बजट बनाया हुआ है।
  • राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ प्रदान करके राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाना है।
  • प्रत्येक महीने ₹1500 की राशि मिलने की वजह से पूरे वर्ष में महिलाओं को ₹18000 की राशि मिलेगी।

लाडकी बहिण योजना लाभार्थी लिस्ट

लाडकी बहिण योजना को लेकर बड़ी अपडेट, अपात्र महिलाओं के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे!

लाडकी बहिण योजना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि काफी संख्या में ऐसी महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले रही थीं, जो इसके लिए पात्र नहीं थीं। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पहले ही करीब 9 लाख अपात्र महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं।

साथ ही अब खबर है कि लगभग 40 लाख और महिलाओं के नाम इस योजना से हटाए जाने की संभावना है। सरकार इस पर लगातार काम कर रही है ताकि सिर्फ सही और पात्र बहनों को ही इस योजना का लाभ मिल सके।

ऐसे में अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो एक बार अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें, ताकि आपकी किस्त बिना रुकावट के आती रहे।

लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त चेक करने का आसान तरीका

अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आपकी 11वीं किस्त की राशि आई है या नहीं, तो बस नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप में लाडकी बहिण योजना की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।

  2. वहां मौजूद जरूरी ऑप्शन को ध्यान से देखें और ‘अर्जदार लॉगिन’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

  3. अब जो जानकारी मांगी जाए, उसे ध्यानपूर्वक सही-सही भरें।

  4. इसके बाद ‘एप्लीकेशन मेड ईयरलियर’ वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

  5. अब ‘रूपये’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  6. इतना करते ही आपकी 11वीं किस्त की डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

बस, इतनी सी प्रक्रिया से आप अपनी किस्त की जानकारी बड़े आराम से देख सकती हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *